ZIM vs PAK 3rd ODI: जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा आखरी वनडे, जानिए हेड टू हेड-पिच रिपोर्ट और अन्य जानकारी

जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच आज आखिरी वनडे खेला जाएगा। जानें दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट और मुकाबले से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

ज़िम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच तीसरा और निर्णायक वनडे मुकाबला आज यानी 28 नवंबर को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। यह तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच है, जिसमें दोनों टीमें फिलहाल 1-1 की बराबरी पर हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: ज़िम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच तीसरा और निर्णायक वनडे मुकाबला 28 नवंबर को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। यह तीन मैचों की सीरीज का आखिरी मैच है, जिसमें दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। पहले वनडे में ज़िम्बाब्वे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डीएलएस नियम के तहत पाकिस्तान को 60 रन से हराया। इसके बाद पाकिस्तान ने दूसरे वनडे में जबरदस्त वापसी करते हुए ज़िम्बाब्वे को 10 विकेट से हराकर सीरीज बराबर की। अब तीसरे मैच में दोनों टीमें सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

ZIM vs PAK हेड टू हेड रिकॉर्ड 

ZIM vs PAK 3rd ODI: जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा आखरी वनडे, जानिए हेड टू हेड-पिच रिपोर्ट और अन्य जानकारी

जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच वनडे मुकाबलों का इतिहास पाकिस्तान के पक्ष में काफी मजबूत नजर आता है। दोनों टीमों ने अब तक कुल 63 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें:

पाकिस्तान ने 54 मैच जीते हैं, जो उनके दबदबे को दर्शाता हैं।

जिम्बाब्वे ने केवल 6 मैचों में जीत हासिल की हैं।

1 मैच ड्रॉ रहा है, जबकि 2 मैच बेनतीजा रहे।

पिच रिपोर्ट 

ZIM vs PAK 3rd ODI: जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा आखरी वनडे, जानिए हेड टू हेड-पिच रिपोर्ट और अन्य जानकारी

बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब की पिच पारंपरिक रूप से तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान की सतह शुरुआती ओवरों में नई गेंद से गति और उछाल प्रदान करती है, जिससे बल्लेबाजों के लिए खेलना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। बल्लेबाजों को सतर्क शुरुआत करनी चाहिए और अपनी आंखें जमाने के बाद पारी को गति देने का प्रयास करना चाहिए।

इसके अलावा, बीच के ओवरों में स्पिनरों की भूमिका अहम हो सकती है, क्योंकि पिच धीमी होने लगती है और गेंद पकड़ बनाना शुरू कर सकती है। इसलिए स्पिन गेंदबाज बीच के चरणों में रन रोकने और विकेट लेने के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। टॉस जीतने वाले कप्तान के लिए पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद हो सकता हैं।

दोनों टीमों की स्क्वाड 

ZIM vs PAK 3rd ODI: जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा आखरी वनडे, जानिए हेड टू हेड-पिच रिपोर्ट और अन्य जानकारी

पाकिस्तान की टीम: सईम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, कामरान गुलाम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), आगा सलमान, तैय्यब ताहिर, इरफान खान, आमेर जमाल, हारिस रऊफ, फैसल अकरम, अबरार अहमद, मोहम्मद हसनैन, शाहनवाज दहानी, अहमद दानियाल और हसीबुल्लाह खान।

जिम्बाब्वे की टीम: जॉयलॉर्ड गम्बी, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), डायोन मायर्स, क्रेग एर्विन (कप्तान), सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, ब्रायन बेनेट, ब्रैंडन मावुता, रिचर्ड नगारावा, ब्लेसिंग मुजरबानी, ट्रेवर ग्वांडू, फ़राज़ अकरम, क्लाइव मदांडे, ताशिंगा मुसेकीवा और टिनोटेंडा मापोसा।

Leave a comment