मध्य प्रदेश: ग्वालियर पुलिस ने 'टैटू टशन गैंग' का किया खुलासा, गैंग के 7 सदस्यों में 2 गिरफ्तार, 3 नाबालिग शामिल

भारत हिंदी न्यूज़, नई दिल्ली हिंदी न्यूज़, मध्य प्रदेश हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे हिंदी न्यूज़, 02 अप्रैल हिंदी न्यूज़, ग्वालियर पुलिस ने 'टैटू टशन गैंग' का किया खुलासा

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने 'टैटू टशन' गैंग का खुलासा किया है। जिसमें शामिल होने के लिए गैंग सदस्यों के हाथ पर AK-47 का टैटू जरूरी है। 29  मार्च को गैंग में शामिल दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Madhya Pradesh Crime: ग्वालियर में पुलिस ने टैटू का टशन गैंग का खुलासा करते हुए, बीते दिनों में 2 मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि 'टैटू गैंग' में शामिल होने के लिए हाथ पर राइफल AK-47 का टैटू बनवाना जरूरी है। गैंग में शामिल मास्टरमाइंड के दोनों हाथों पर राइफल के टैटू है। पुलिस ने बताया कि इस गैंग के 7 सदस्यों में से तीन सदस्य नाबालिग और 2 को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आमिर बनने के लिए साइबर एक्सटॉर्शन

पूछताछ के दौरान पुलिस ने subkuz.com टीम को बताया कि मास्टरमाइंड जल्द आमिर बनने के चक्कर में साइबर एक्सटॉर्शन का रस्ता अपनाया। इस गैंग में शामिल सभी सदस्य कई लोगों से जबरन वसूली कर चुकी हैं। साथ ये लोग हथियारों की तस्करी भी करती हैं।

टैटू दिखाकर लोगों को धमकाता है गैंग

ग्वालियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि अवैध हथियार रखने वाले बदमाशों व अवैध हथियार की खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ जिले में अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच 29 मार्च को बिजौली पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव पारसेन में सिद्ध बाबा की पहाड़िया के पास एक बाइक सवार युवक अवैध हथियार लिए किसी वारदात को अंजाम देने के फिराक में आया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

गैंग मास्टरमाइंड के दोनों हाथों पर टैटू

पुलिस अधिकारी इ जानकारी देते हुए कहा कि मास्टरमाइंड कालू पहले इलाके के भूरा गुर्जर नाम के बदमाश के साथ काम करता था। वहां से दांव पेंच सिखने के बाद कुछ महीने पहले इसने अपनी नई गैंग तैयार की। जिसका नाम 'टैटू टशन' गैंग रखा। इस गैंग का रूल था कि इसमें शामिल सभी सदस्यों के एक हाथ पर राइफल AK-47 का टैटू होना जरूरी होगा और मास्टरमाइंड के दोनों हाथो पर टैटू होगा।

सोशल मिडिया का प्रयोग

पूछताछ के दौरान पुलिस ने पता किया कि बदमाश अपने काम को अंजाम देने के लिए सोशल मिडिया पर अलग-अलग नाम से गैंग को प्रमोट करते हैं। उसी के जरिए नए सदस्यों की तलाश करते हैं। साथ ही सोशल मिडिया पर हथियारों का भी प्रदर्शन करते हैं। पुलिस टीम इनके सोशल अकाउंट की भी जांच कर रही है।

पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कर ली है। साथ ही इस गैंग में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उनका कहना है कि जल्द से जल्द गैंग के बाकि बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a comment