Bollywood News: नागा चैतन्य की सगाई के बाद सामंथा का छलका दर्द, क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करके कहा- 'प्यार त्याग है'

Bollywood News: नागा चैतन्य की सगाई के बाद सामंथा का छलका दर्द, क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करके कहा- 'प्यार त्याग है'
Last Updated: 26 अगस्त 2024

सामंथा रुथ प्रभु हाल ही में अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहीं हैं। अभिनेत्री के पूर्व पति नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की सगाई के 16 दिन बाद, सामंथा ने एक रहस्यमय पोस्ट साझा किया है, जिसके बाद से वह लगातार headlines में बनी हुई हैं।

एंटरटेनमेंट: सामंथा रुथ प्रभु साउथ सिनेमा की प्रमुख एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। फिल्मों के साथ-साथ, वह अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनके एक्स हसबैंड नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की सगाई के बाद सामंथा अपने लुक्स के कारण एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री का घटा हुआ वजन और उतरा हुआ चेहरा देखकर उनके फैंस चिंतित हो गए हैं, जिसके कारण सामंथा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। नागा चैतन्य की सगाई के सिर्फ 16 दिनों बाद, सामंथा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है, जिससे एक बार फिर उनके फैंस उनकी चिंता करते नजर आ रहे हैं।

तलाक के बाद सामंथा का छलका दर्द

सामंथा रूथ प्रभु ने इंस्टाग्राम पर एक रहस्यमय पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'प्यार त्याग है।' इस पोस्ट ने लोगों के बीच काफी हलचल पैदा कर दी है। सामंथा के इस संदेश को देखकर उनके प्रशंसक अंदाजा लगा रहे हैं कि नागा चैतन्य के साथ रिश्ते के टूटने के बाद वह भी बिखर गई हैं और अकेलेपन से जूझ रही हैं। नागा चैतन्य की सगाई के 16 दिन बाद सामंथा द्वारा साझा किया गया यह क्रिप्टिक पोस्ट उनके दर्द को बखूबी दर्शाता है। वहीं, एक अन्य पोस्ट में उन्होंने अपने लुक के बारे में कहा कि, 'अच्छा शरीर और स्वास्थ्य खरीदे नहीं जा सकते।'

सामंथा का लुक बदला

नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला ने 8 अगस्त को अपनी सगाई की। यह विशेष अवसर एक इंटीमेट समारोह के रूप में उनके नज़दीकी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में मनाया गया। चैतन्य और शोभिता 2022 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी सगाई की रोमांटिक तस्वीरें सामने आने के बाद, सामंथा रुथ का लुक पूरी तरह से बदल गया है। आपको बता दें कि नागा चैतन्य की पहले शादी एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु से हुई थी। इस जोड़ी ने 2017 में शादी की, लेकिन चार साल बाद, 2021 में उनका तलाक हो गया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही वरुण धवन के साथ एक्शन ड्रामा सीरीज 'सिटाडेल हनी बनी' में नजर आएंगी। यह सीरीज 'सिटाडेल' का भारतीय रीमेक है। इसके ऑरिजनल वर्जन में प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।

 

Leave a comment