Noida International Airport: जेवर एयरपोर्ट को लेकर बुरी खबर, इस साल शुरू नहीं होगी उड़ान; वाईआईएपीएल के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने जारी की नई तारीख

जेवर एयरपोर्ट को लेकर बुरी खबर, इस साल शुरू नहीं होगी उड़ान; वाईआईएपीएल के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने जारी की नई तारीख, इंडिया हिंदी न्यूज़, उत्तर प्रदेश न्यूज़

ग्रेटर नोएडा में बन रहे देश के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जुड़ी एक खबर सामने आई है! यह अड्डा 2025 में यात्री सेवा शुरू करने के लिए तैयार है। यह प्रोजेक्ट रिकॉर्ड समय में पूरा होने जा रहा है। वाईआईएपीएल के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने इस बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने इस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बारे में क्या-क्या बताया हैं।

Noida International Airport: जेवर एयरपोर्ट को लेकर बुरी खबर, इस साल शुरू नहीं होगी उड़ान; वाईआईएपीएल के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने जारी की नई तारीख

ग्रेटर नोएडा: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्री सेवाओं की शुरुआत को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी, लेकिन अब इस प्रतीक्षा को 2025 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रा. लि. (वाईआईएपीएल) के सीईओ, क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने स्पष्ट किया है कि अब यात्री सेवाएँ अप्रैल 2025 में ही शुरू होंगी। श्री श्नेलमैन ने बताया कि सितंबर 2024 में एयरपोर्ट पर विमानों की सुरक्षित लैंडिंग के लिए लगाए गए उपकरणों की जांच शुरू होगी।

बताया कि दिसंबर 2024 में एयरोड्राम लाइसेंस के लिए आवेदन और ट्रायल शुरू करने की योजना है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने जा रहा है और इसका निर्माण कार्य पूरा करने के लिए विकासकर्ता कंपनी को सितंबर 2024 तक का समय दिया गया था। लेकिन अब स्पष्ट हो गया है कि यात्री सेवाओं के शुरू होने में कुछ और समय लगेगा।

अप्रेल 2025 के बाद शुरू होगी यात्री सेवा - विकासकर्ता कंपनी

Noida International Airport: जेवर एयरपोर्ट को लेकर बुरी खबर, इस साल शुरू नहीं होगी उड़ान; वाईआईएपीएल के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने जारी की नई तारीख

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. ने पहले दिसंबर में यात्री सेवाओं की शुरुआत करने का दावा किया था। हालांकि, विकासकर्ता को तीन माह का ग्रेस पीरियड दिए जाने के बावजूद, दिसंबर में यात्री सेवाओं की शुरुआत की संभावना पर विराम लग गया है। विकासकर्ता कंपनी ने स्पष्ट किया है कि अप्रैल 2025 से पहले यात्री सेवाओं की शुरुआत की कोई संभावना नहीं है। यह निर्णय प्रोजेक्ट में आ रहे विभिन्न चुनौतियों के कारण लिया गया है। ये चुनौतियां निर्माण कार्यों में देरी, वित्तीय समस्याएं, और अन्य कारकों से संबंधित हैं।

वाईआईएपीएल के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने क्या कहा?

Noida International Airport: जेवर एयरपोर्ट को लेकर बुरी खबर, इस साल शुरू नहीं होगी उड़ान; वाईआईएपीएल के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने जारी की नई तारीख

वाईआईएपीएल के CEO क्रिस्टोफ श्नेलमैन और COO किरण जैन ने कहा है कि एयरपोर्ट के निर्माण से संबंधित सभी कार्य समयबद्ध तरीके से चल रहे हैं। सितंबर में एयरपोर्ट पर विमानों की सुरक्षित लैंडिंग के लिए लगे उपकरणों की जांच का कार्य प्रारंभ होगा, जिसमें नेविगेशन और रडार सिस्टम की भी जांच की जाएगी। एयरपोर्ट के लिए दिसंबर का महीना अत्यंत महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि इस दौरान विमानों को उतारकर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी उपकरण और अन्य सेवाएं सुचारू रूप से कार्य कर रही हैं या नहीं। परीक्षण के दौरान यात्री सुरक्षा पूरी तरह से सुनिश्चित होने के बाद नागर विमानन महानिदेशालय में लाइसेंस के लिए आवेदन किया जाएगा।

निश्चित समय में हो रहा नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण - सीओओ किरण जैन

Noida International Airport: जेवर एयरपोर्ट को लेकर बुरी खबर, इस साल शुरू नहीं होगी उड़ान; वाईआईएपीएल के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने जारी की नई तारीख

सीओओ किरण जैन के अनुसार अकासा एयर और इंडिगो के साथ अनुबंधन हो चुके हैं और एयरपोर्ट का निर्माण रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ है। यह एयरपोर्ट एक मल्टी माडल लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसका निर्माण 80 एकड़ में हो रहा है। यह भारतीय आतिथ्य और स्विस तकनीकी का बेहतरीन उदाहरण होगा। एयरपोर्ट की दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे से कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे का काम जल्द पूरा होगा। एयरपोर्ट का 3.9 किमी लंबा रनवे निर्माण पूरा हो चुका है, और सिर्फ़ लाइट और मार्किंग का काम बाकी है, जो वर्षा के कारण रुका हुआ था। सितंबर तक यह काम पूरा हो जाएगा। टर्मिनल बिल्डिंग में प्रस्थान तल पर स्टील कार्य जारी है, जबकि आगमन तल पर फिनिशिंग का काम चल रहा है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर में एमईपी कार्य भी समाप्त होने को हैं।

नोएडा एयरपोर्ट शुरू होने के बाद...

Noida International Airport: जेवर एयरपोर्ट को लेकर बुरी खबर, इस साल शुरू नहीं होगी उड़ान; वाईआईएपीएल के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने जारी की नई तारीख

* यात्री क्षमता 1.20 करोड़ सालाना

* एयर ट्रैफिक एक लाख सालाना

* कार्गो 2,50,000 टन

* यात्री टर्मिनल एक लाख वर्गमीटर क्षेत्रफल

* एयरक्राफ्ट स्टैंड 28

 

Leave a comment