Odisha: पोस्टर लगाने पर हुआ अटैक, ओडिशा में BJD समर्थकों के साथ भिड़ंत में BJP कार्यकर्त्ता की मौत, कई घायल

Odisha: पोस्टर लगाने पर हुआ अटैक, ओडिशा में BJD समर्थकों के साथ भिड़ंत में BJP कार्यकर्त्ता की मौत, कई घायल
Last Updated: 18 मई 2024

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के चुनावी गृह जिले गंजाम के खलिकोट में बुधवार को BJD BJP कार्यकर्ताओं के बीच हुए हिंसक विवाद में एक BJP कार्यकर्त्ता दिलीप वाहान की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

भुवनेश्वर न्यूज़: बंगाल की तरह ओडिशा में भी राजनीतिक हिंसा की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ने लगी हैं। ओडिशा के चुनावी गृह जिले गंजाम के खलिकोट में बुधवार को सत्तारूढ़ BJD भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए झड़प में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ता दिलीप वाहान की मौत हो गई है, जबकि 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया गया कि यह वारदात चुनाव प्रचार के लिए पोस्टर लगाने को लेकर हुई थी।

पोस्टर को लेकर हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि BJP कार्यकर्ता दिलीप वाहान अपने भाई जीतू वाहान अन्य दो व्यक्ति बुधवार रात को चुनावी प्रचार के लिए BJP के पोस्टर लगा रहे थे। इसी दौरान BJD कार्यकर्ताओं ने उनके पोस्टर लगाने पर जमकर विरोध किया।

इसी मामूली विवाद पर दिलीप और उनके सहयोगीयों पर बीजद कार्यकर्ताओं ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल दिलीप वाहान और उनके भाई जीतू वाहान को तुरंत बरहमपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात दिलीप की मृत्यु हो गई।

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार बताया गया कि यह विवाद एक उम्मीदवार के पोस्टर लगाने को लेकर हुई और दोनों पक्षों ने लड़ाई में धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि विवाद में हुए घायलों का इलाज अभी सरकारी अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

सीएम नवीन पटनायक ने की निंदा

ओडिशा राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस घटना की निंदा की और मृतक के परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है। राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त  अधिकारी (CEO) ने भी इस पर चिंता व्यक्त की और जिला कलेक्टर और पुलिस अधिकारी से तुरंत शांति बहाल करने का आदेश दिया है। बताया गया कि  इन हालातों को काबू करने के लिए गांव में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

Leave a comment
 

Latest News