Peris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम आयरलैंड को 2-0 से दी मात, कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दागे दोनों गोल

Peris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम आयरलैंड को 2-0 से दी मात, कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दागे दोनों गोल
Last Updated: 31 जुलाई 2024

Peris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम आयरलैंड को 2-0 से दी मात, कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दागे दोनों गोल

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम का विजय अभियान जय हैं. टीम ने पूल-बी के एक मुकाबले में आयरलैंड को 2-0 से हरा दिया हैं। भारत ने इस टूर्नामेंट में अबतक दो जीत और एक मुकाबला ड्रॉ खेला हैं। भारत ने पदक की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए हैं। भारत का अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और बेल्जियम के साथ होगा।

स्पोर्ट्स न्यूज़:  पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार आगाज किया है। पहले में मैच में जीत और दूसरे मैच में ड्रॉ तथा तीसरे मैच में आयरलैंड को मात देकरअपनी स्थिति मजबूत कर ली है। भारत की तरफ से इस मुकाबले में दोनों गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किए हैं। आयरलैंड पर जीत के साथ भारत पूल में 7 अंक के साथ पहले स्थान पर पहुंच गया हैं।

बता दें पहले क्वार्टर में ही भारत ने आयरलैंड के खिलाफ पेनाल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया और 11वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त डला दी। उसके बाद 19वें मिनट में भारत को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला। इस बार भी कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कोई गलती नहीं की और गोल दागा दिया। पहले हाफ तक भारत ने आयरलैंड पर 2-0 से बना ली थी।

आयरलैंड को मिले कई मौके

भारत ने तीसरे क्वार्टर की शुरुआत आक्रामक तरीके से की। 34वें मिनट में भारत ने फील्ड गोल करने की कोशिश की लेकिन चूक गया, परन्तु पेनाल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया। इस बार भारत ने कुछ नया ट्राई करते हुए हरमनप्रीत के स्थान पर अमित रोही दास ने शॉट लिया, लेकिन गोल करने में असफल रहे।इसके बाद 40वें मिनट में आयरलैंड को पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन टीम इस मौके को बुना नही पाई।

आखरी क्वार्टर में दोनों ही टीम नहीं कर सकी गोल

आयरलैंड का पांचवां पेनाल्टी कॉर्नर भी असफल रहा। 45वें मिनट में आयरलैंड को तीन बार पेनाल्टी कॉर्नर हासिल हुआ। लेकिन तीनों ही बार आयरलैंड गोल नहीं कर सका। तीसरे क्वार्टर तक भारत ने 2-0 की बढ़त बना रखी थी। चौथे क्वार्टर में आयरलैंड को पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारत ने सफलतापूर्वक गोल बचा लिया। 50वें मिनट में भारत पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल तो नहीं कर पाया, लेकिन हरमनप्रीत को ग्रीन कार्ड मिल गया। आखिर तक भारत और आयरलैंड दोनों ही गोल नहीं कर सकी।

 

Leave a comment
 

Latest News