Peris Olympics 2024 Day 4: मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने हासिल किया ब्रॉन्ज मेडल, भारत के खाते में दूसरा पदक

Peris Olympics 2024 Day 4: मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने हासिल किया ब्रॉन्ज मेडल, भारत के खाते में दूसरा पदक
Last Updated: 30 जुलाई 2024

क्वार्टर फाइनल में पहुंची सात्विक-चिराग की जोड़ी

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने अपने अंतिम ग्रुप स्टेज मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए फजर अल्फियान और मुहम्मद अर्दियांतो को 21-13, 21-13 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली।

मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने जीता ब्रॉन्ज मैडल

 

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक-2024 में भारत को पहला पदक दिलाया था। मंगलवार को एक बार फिर से मनु ने अपने शानदार निशानों से भारत की झोली में दूसरा पदक डाल दिया। इस बार उन्होंने मिक्स्ड टीम स्पर्धा में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर कांस्य पदक पर निशाना लगाया है। बता दें इससे पहले साल 2012 में भारत ने निशानेबाजी में दो ओलंपिक पदक जीते थे।

भारत के पास आज पांच पदक जीतने का मौका, मनु-सरबजोत से होगी खास उम्मीदें, जानिए मुकाबले के बारे में 

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए तीसरे दिन कोई भी पदक नहीं जीत पाया। हालांकि भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर भारत के लिए पदक की उम्मीद जगा दी हैं. चौथे दिन भारत को मनु-सरबजोत सिंह से कांस्य पदक की आस हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: पेरिस ओलंपिक 2024 के चौथे दिन भारत को अपने खिलाड़ियों से पदक की बहुत आशा है। भारत ने अभी तक एक ही पदक हासिल किया है। मनु भाकर ने भारत को पेरिस ओलंपिक में पहला कांस्य पदक दिलाया हैं। तीसरे दिन भारत को पदक के लिए खाली हाथ रहना पड़ा। बता दें अर्जुन बाबूता पदक के बहुत करीब पहुंचकर चूक गए। मनु-सरबजोत सिंह की जोड़ी आज यानी मंगलवार (30 जुलाई) को 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम के कांस्य पदक मुकाबले में खेलने के लिए उतरेंगे। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे शुरू होगा।

भारत के आज के मुकाबले

1. रोइंग:- बलराज पंवार, मैंस सिंगल स्क्लस, क्वार्टर फाइनल मुकाबला, समय दोपहर 1:40 बजे से

2. आर्चरी

* अंकिता भगत और विमंस इंडीविजुअल, राउंड-64, समय दोपहर 1:44 बजे से

* भजन कौर, विमंस इंडीविजुअल, राउंड-64, समय दोपहर 1:57 बजे से

* विमंस इंडीविजुअल, राउंड-32, समय दोपहर 2:33 बजे (अगर अंकिता और भजन क्वालिफाई कर पाईं तो ही)

* धीरज बोमाडेवेरा, राउंड-64, मेंस इंडिविजुअल, समय शाम 7:15 बजे से

3. इक्वेस्टेरियन:- अनुश अग्रवाल, ड्रेसाज इंडिविजुअल ग्रां प्री मुकाबला, समय दोपहर, 2:30 बजे से

4. हॉकी:- भारत बनाम आयरलैंड (मेंस ग्रुप स्टेज मैच), समय शाम 4:45 बजे से

5. बैडमिंटन

* सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी, मेंस डबल्स मुकाबला, समय शाम 5:30 बजे से

* अश्विनी पोनप्पा और तनिशा क्रास्टो, विमंस डबल्स मुकाबला, समय शाम 6:20 बजे से

6. मुक्केबाजी

* अमित पंघाल, मेंस 51 किलोग्राम भारवर्ग, राउंड-16, समय शाम 7:16 बजे से

* जैसमिन लामबोरिया, विमंस 57 किलोग्राम भारवर्ग, समय शाम 9:24 बजे से

* प्रीति पंवार, विमंस 54 किलोग्राम भारवर्ग, समय रात 1:22 बजे से

 

 

 

 

Leave a comment
 

Latest News