President Murmu: 5 से 10 अगस्त तक तीन देशों की यात्रा पर होंगी द्रोपती मुर्मू, फिजी और न्यूजीलैंड समेत तिमोर लेस्ते का करेंगी दौरा

President Murmu: 5 से 10 अगस्त तक तीन देशों की यात्रा पर होंगी द्रोपती मुर्मू, फिजी और न्यूजीलैंड समेत तिमोर लेस्ते का करेंगी दौरा
Last Updated: 05 अगस्त 2024

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते देशों की छह दिवसीय यात्रा के लिए 4 अगस्त को रवाना हो चूकिं हैं। राष्ट्रपति मुर्मू की यह यात्रा 10 अगस्त तक जारी रहेगी, जो भारत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा।

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विदेश यात्रा पर जाना देश के लिए वास्तव में महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक है। राष्ट्रपति के इस छह दिवसीय दौरे के दौरान, राष्ट्रपति फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते का दौरा करेंगी, जो भारत के इन देशों के साथ रिश्तों को और मजबूत करने में सहायक होगा। यह दौरा भारतीय विदेश नीति, विशेषकर पीएम मोदी की एक्ट ईस्ट पॉलिसी, के तहत एशिया-पेसिफिक क्षेत्र में भारत की मौजूदगी और प्रभाव को बढ़ाने के प्रयास का हिस्सा होगा।

भारतीय राष्ट्रपति का फिजी में पहला दौरा

राष्ट्रपति मुर्मू का फिजी का दौरा बहुत ही खास बताया जा रहा है। 6 और 7 अगस्त को फिजी में रहकर, राष्ट्रपति केवल फिजी के प्रमुख नेताओंरातु विलियाम मैवालीली कटोनिवेरे और प्रधानमंत्री सिटिवेनी राबुकासे मुलाकात करेंगी, बल्कि फिजी की संसद को भी संबोधित करेंगी। इस यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति विभिन्न राजनैतिक और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा करेंगी और फिजी में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगी। इस दौरे का उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है।

राष्ट्रपति के फिजी दौरे की खास बातें

जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का फिजी दौरा भारतीय-फिजी संबंधों के 75 साल पूरे होने के अवसर पर किया जा रहा है, जो एक महत्वपूर्ण क्षण है। फिजी, प्रशांत क्षेत्र में भारत का एक विशेष भागीदार है, और इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू फिजी के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठकों में शामिल होंगी।

इस यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फिजी की संसद को भी संबोधित करेंगी, जो द्विपक्षीय संबंधों की गहराई और महत्व को दर्शाता है। इस यात्रा से उम्मीद की जा रही है कि भारत और फिजी के बीच सामरिक, आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग को और बढ़ावा मिलेगा, साथ ही दोनों देशों के बीच रिश्तों को नई ऊँचाइयों पर पहुंचाया जाएगा।

7 से 9 अगस्त तक न्यूजीलैंड दौरा

राष्ट्रपति मुर्मू 7 से 9 अगस्त तक न्यूजीलैंड के अपने दौरे में, न्यूजीलैंड के गवर्नर जनरल सिंडी किरो और प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से मुलाकात करेंगी। दौरे के दौरान द्विपक्षीय बैठकें में भी शमिल होंगी। जहां भारत और न्यूजीलैंड के रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

राष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान एक शिक्षा सम्मेलन को भी संबोधित करेंगी, जो भारत और न्यूजीलैंड के बीच शैक्षिक सहयोग को बढ़ावा देने में सहायक हो सकता है। इसके अलावा, वह न्यूजीलैंड में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से भी भेंट करेंगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आर्थिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक संबंधों को नई ऊँचाइयों पर ले जाया जाएगा, और द्विपक्षीय रिश्ते और भी प्रगाढ़ होंगे।

तिमोर-लेस्ते में भारतीय राष्ट्र्पति की पहली यात्रा

बता दें कि तिमोर-लेस्ते की यात्रा भारतीय राष्ट्रपति द्वारा इस देश की पहली यात्रा है, जो दोनों देशों के बीच रिश्तों के नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है। इसी कड़ी में विदेश मंत्रालय की ओर से बयान में घोषणा की है कि नई दिल्ली जल्द ही यहां एक दूतावास स्थापित करेगा। यह कदम भारत और तिमोर-लेस्ते के बीच कूटनीतिक और व्यापारिक संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने में सहायक होगा। ऐसे में राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्टा के आमंत्रण पर 10 अगस्त को तिमोर-लेस्ते का दौरा करेंगी।

 

 

 

 

 

Leave a comment
 

Latest News