Punjab: यात्रा के दौरान शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल की बिगड़ी तबियत, विक्रम मजीठिया यात्रा का संभालेंगे मोर्चा

Punjab: यात्रा के दौरान शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल की बिगड़ी तबियत, विक्रम मजीठिया यात्रा का संभालेंगे मोर्चा
Last Updated: 09 अप्रैल 2024

शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल की आज पंजाब बचाओ यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ गई है। अब इसकी बागडोर वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया संभालेंगे।

चंडीगढ़ न्यूज़: पंजाब बचाओ यात्रा के दौरान शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर बादल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत खराब हो जाने से पार्टी के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने 'पंजाब बचाओ यात्रा' का मोर्चा संभाला है। गौरतलब है कि 'पंजाब बचाओ यात्रा' मंगलवार (9 अप्रैल) को कूमकलां से गुजरती हुई साहनेवाल में समाप्त होनी थी।

यात्रा के दौरान बिगड़ी तबियत

subkuz.com को मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी के बीच सुखबीर बादल 'पंजाब बचाओ यात्रा' में व्यस्त रहने और लोगों से लगातार मुलाकात कर रहे थे। जिसके कारण उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई है। यात्रा के बीच से उन्हें चंडीगढ़ जाना पड़ा। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी है। चेकअप के बाद बताया कि उन्हें डायरिया था, जिसका इलाज चल रहा है। 

मजीठिया यात्रा का संभालेंगे मोर्चा

बताया गया कि सोमवार को श्री माछीवाड़ा साहिब में यात्रा के बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी। उन्हें डायरिया हो गया है। इसी दौरान रात को उनकी तबीयत अधिक बिगड़ने के कारण उन्हें यात्रा के बीच  से चंडीगढ़ ले जाया गया। और उनकी जगह बिक्रम सिंह मजीठिया को बुलाकर यात्रा जारी रखने को कहा गया।

दल की 'पंजाब बचाओ यात्रा'

मिली जानकारी के मुताबिक, शिरोमणि अकाली दल ने शीर्ष नेता सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी बैठक में 1 फरवरी से 'पंजाब बचाओ यात्रा' निकालने का फैसला किया था। सूत्रों के अनुसार, इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पंजाब सरकार को घेरना था, जिसमें किसान, समाज के कमजोर वर्ग, उद्योग सहित समाज के हर वर्गों के साथ यह अकाली दल आम आदमी पार्टी सरकार से प्रदेश के इन हितों को बचाना था। यात्रा का नेतृत्व शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल कर रहे थे और यात्रा के दौरान प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में 2 दिन रुकने सहित सभी 117 निर्वाचन क्षेत्रों को कवर करेंगे।

Leave a comment
 

Latest News