Punjab News: लुधियाना के बाद फिरोजपुर में पुलिस कर्मियों पर किया हमला, आक्रोश भीड़ ने महिला पुलिस के साथ की मारपीट, 2 हमलावर गिरफ्तार

Punjab News: लुधियाना के बाद फिरोजपुर में पुलिस कर्मियों पर किया हमला, आक्रोश भीड़ ने महिला पुलिस के साथ की मारपीट, 2 हमलावर गिरफ्तार
Last Updated: 30 जुलाई 2024

Punjab News: लुधियाना के बाद फिरोजपुर में पुलिस कर्मियों पर किया हमला, आक्रोश भीड़ ने महिला पुलिस के साथ की मारपीट, 2 हमलावर गिरफ्तार 

Attacked on Punjab Police: पंजाब के फिरोजपुर से एक अजीब घटना सामने आई है। जहां पुलिस कर्मियों पर हमले के दौरान आक्रोश भीड़ ने महिला पुलिस के साथ बेरुखी करती नजर आई हैं। बताया गया कि महिला पुलिस के बाल पकड़कर उन्हें जमीन पर घसीटने का मामला सामने आया हैं। घटना में भीड़ ने

पुलिस कर्मचारियों की वर्दी तक फाड़ दी थी। तस्करी मामले में पुलिस ने आठ लोगों पर केस दर्ज किया था। उनको गिरफ्तार करने पहुंची टीम के साथ लोगों ने मारपीट शुरू कर दी थी।

महिला पुलिस के साथ बेरुखी

मिली जानकारी के मुताबिक, लुधियाना में पुलिस चौकी पर हुए हमले के बाद फिरोजपुर के गांव (छीबेवाला) में पुलिस टीम पर हमला करने की  खबर सामने आई हैं। पुलिस ने कहा है कि जब नशा तस्कर मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, तो उसी दौरान वहां मौजुद्ब अन्य लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इसके अलावा हमलावरों ने पुलिस टीम में शामिल दो महिला कर्मचारियों के बालों को पकड़ कर जमीन पर घसीटते हुए उनसे मारपीट की। इस दौरान लोगों की भीड़ ने मौके का फायदा उठाकर तस्कर को पुलिस के चंगुल से भगाकर ले जाने में सफल रहे।

हमलावारों की हुई पहचान

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने पर तस्कर की मदद के लिए पहुंचे साथियों में से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया हैं। अन्य शेष आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम की कार्रवाई जारी हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कुल आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया हैं। फ़िलहाल, भागे गए हमलावारों में से 2 आरोपिओं की पहचान जसवंत सिंह मनजीत कौर के रूप में हुई है।

क्या था मामला?

गुरुहरसहाय थाना क्षेत्र के एसआई भूपिंदर सिंह ने बताते हुए कहा है कि रविवार (28 जुलाई) को जब वे पुलिस टीम के साथ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट मामले में शामिल आरोपित लक्ष्मण सिंह पुत्र हीरा सिंह को पकड़ने के लिए फिरोजपुर के गांव (छीबेवाला) पहुंचे थे। उनकी टीम में सीनियर सिपाही मनजीत कौर शकुंतला रानी भी मौजूद थीं। जब वे गांव पहुंचे तो पलिस की टीम को देखकर आरोपित ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उनका पीछा किया और काफी मश्कत के बाद उन्हें गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बयान में बताया कि जब वे आरोपी को हिरासत में लेकर उसे गाड़ी में बैठाकर कर पुलिस स्टेशन  ले जा रहे थे। तभी लक्ष्मण सिंह की पत्नी कश्मीर कौर और बेटियों मनजीत कौर परमजीत कौर ने जसवंत सिंह निवासी राऊके हिठाड़ और तीन अज्ञात लोगों के साथ मिलाकर पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।  

इससे पहले लुधियाना में हुआ था हमला

जानकारी के मुताबिक, लुधियाना की पुलिस चौकी धर्मपुरा पर शनिवार को एक गंभीर घटना सामने आई, जिसमें 200-250 लोगों की भीड़ ने पुलिस कर्मचारियों पर हमला किया। घटना की जानकारी के अनुसार, पुलिस नाके पर अलग-अलग एक्टिवा पर जा रहे पिता-पुत्र को रोकने पर दोनों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।

पुलिस ने उन्हें थाना ले जाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान एक व्यक्ति भाग निकला। थोड़ी ही देर बाद, वह व्यक्ति करीब 200-250 लोगों की भीड़ के साथ पुलिस चौकी पर हमला कर आया। इस हमले के दौरान, भीड़ ने पुलिस कर्मचारियों की वर्दी तक फाड़ दी और गंभीर उत्पात मचाया।

 

 

 

                            

Leave a comment