Royal Enfield Bike: रॉयल इनफील्ड ने भारत में पेश की नई 850cc एडवेंचर बाइक, Dakar Rally रेसिंग मोटरसाइकिल पर है बैस्ड, जानिए इसके फीचर्स

Royal Enfield Bike: रॉयल इनफील्ड ने भारत में पेश की नई 850cc एडवेंचर बाइक, Dakar Rally रेसिंग मोटरसाइकिल पर है बैस्ड, जानिए इसके फीचर्स इंडिया हिंदी न्यूज़, स्टॉक मार्केट, अमेरिका हिंदी न्यूज़, देश की खबर, राजस्थान हिंदी

Royal Enfield Bike: रॉयल इनफील्ड ने भारत में पेश की नई 850cc एडवेंचर बाइक, Dakar Rally रेसिंग मोटरसाइकिल पर है बैस्ड, जानिए इसके फीचर्स 

ब्रिटेन में इन दिनों गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड चल रहा है। इस फेस्टिवल में रॉयल एनफील्ड ने एक अनूठी कस्टम बाइक पेश की है, जिसका इंजन 850cc है। कंपनी ने बाइक को शानदार लुक और कई फीचर्स के साथ प्रस्तुत किया गया है। यह बाइक 1980 और 1990 के दशक की 'डकार रैली' रेसिंग बाइकों से प्रेरित होकर बनाई गई हैं।

Royal Enfield Bike: रॉयल इनफील्ड ने भारत में पेश की नई 850cc एडवेंचर बाइक, Dakar Rally रेसिंग मोटरसाइकिल पर है बैस्ड, जानिए इसके फीचर्स

ऑटो डेस्क: ब्रिटेन में इन दिनों गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड चल रहा है। इसमें रॉयल एनफील्ड ने एक अनूठी कस्टम 850cc एडवेंचर नई बाइक पेश की है। हालांकि यह बाइक 650cc प्लैटफॉर्म पर आधारित है। इसके साथ ही, यह भी संभव है कि रॉयल एनफील्ड मिडिलवेट सेगमेंट में एक बड़ी एडवेंचर बाइक के साथ एंट्री करने पर विचार कर रही है। आइए जानते हैं कि यूके में पेश की गई रॉयल एनफील्ड की 850cc वाली बाइक को क्यों इतना खास बनाया गया हैं।

'डकार रैली' रेसिंग बाइकों से प्रेरित

Royal Enfield Bike: रॉयल इनफील्ड ने भारत में पेश की नई 850cc एडवेंचर बाइक, Dakar Rally रेसिंग मोटरसाइकिल पर है बैस्ड, जानिए इसके फीचर्स

रॉयल एनफील्ड ने रैली बाइक डेथ स्प्रे कस्टम के डेविड ग्वेथर के साथ मिलकर यह बाइक बनाई है। इसे 1980 और 1990 के दशक की डकार रैली रेसिंग बाइक से प्रेरित किया गया है। डेथ स्प्रे कस्टम की प्रेरणा 1988 से 1991 तक की यामाहा टेनेरे और होंडा अफ्रीका ट्विन रेसिंग मशीनों से मिली है। इस बाइक को डेवलप करने वाले डेविड ग्वेथर के अनुसार, उनका उद्देश्य था कि वे उस समय की पावर फिगर और स्टाइल के समान एक आधुनिक रैली बाइक को विकसित करें।

इस बाइक में ये हैं फीचर्स

Royal Enfield Bike: रॉयल इनफील्ड ने भारत में पेश की नई 850cc एडवेंचर बाइक, Dakar Rally रेसिंग मोटरसाइकिल पर है बैस्ड, जानिए इसके फीचर्स

रॉयल एनफील्ड की 850cc एडवेंचर बाइक को हल्के पेस्टल गुलाबी और बैंगनी रंग में पेश किया गया है। इसका डिजाइन डुकाटी डेजर्टएक्स की तरह ही आधुनिक-रेट्रो थीम पर आधारित है। इस बाइक के सामने की ओर एनालॉग स्टाइल वाली मैप बुक और बॉडी पैनल के लिए काल्पनिक ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसमें ट्वीक्ड चेसिस, एडजस्टेबल ओहलिन्स सस्पेंशन और हैरिस परफॉरमेंस से कस्टम स्विंगआर्म और एग्जॉस्ट सिस्टम शामिल हैं। इसके अलावा, यह बाइक रैली स्पेक के नॉबी टायर्स पर स्पोक व्हील्स पर चलती हैं।

भारत में कब होगी लॉन्च?

Royal Enfield Bike: रॉयल इनफील्ड ने भारत में पेश की नई 850cc एडवेंचर बाइक, Dakar Rally रेसिंग मोटरसाइकिल पर है बैस्ड, जानिए इसके फीचर्स

ब्रिटेन में गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड में रॉयल एनफील्ड की इस बाइक को देखने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि इसे भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है, लेकिन रॉयल एनफील्ड की 850cc, पैरेलल-ट्विन एडवेंचर मोटरसाइकिल देखने में काफी आकर्षक है और इसमें कई बेहतरीन फीचर्स शामिल हैं।

 

Leave a comment