उत्तराखंडियों के लिए वेबसाइट हुई लॉन्च, प्रदेश के विकास में प्रवासियों की क्षमता का उठाएंगे लाभ- CM धामी

उत्तराखंडियों के लिए वेबसाइट हुई लॉन्च, प्रदेश के विकास में प्रवासियों की क्षमता का उठाएंगे लाभ- CM धामी
Last Updated: 2 घंटा पहले

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी उत्तराखंड प्रकोष्ठ की नई वेबसाइट का उद्घाटन किया। इस वेबसाइट के माध्यम से प्रवासी उत्तराखंडियों को राज्य सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास में प्रवासियों के अनुभव, विशेषज्ञता और आर्थिक संसाधनों का पूरा लाभ उठाने की योजना है। प्रकोष्ठ ने विभिन्न स्रोतों से प्रवासी संगठनों और प्रमुख प्रवासियों के संपर्क विवरण भी एकत्रित किए हैं।

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सचिवालय में प्रवासी उत्तराखंड प्रकोष्ठ की वेबसाइट का उद्घाटन किया। इस वेबसाइट पर प्रवासियों को राज्य सरकार की विभिन्न नीतियों, कार्यक्रमों और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में प्रवासियों की विशेषज्ञता, अनुभव और वित्तीय क्षमता का लाभ उठाया जाएगा। उन्होंने 7 नवंबर को देहरादून में एक भव्य प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने के लिए निर्देश दिए।

उत्तराखंड के प्रवासियों ने बनाई अलग पहचान

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड के प्रवासियों ने देश और विदेश में अपने कार्यों के माध्यम से एक विशेष पहचान बनाई है। मातृभूमि के प्रति सभी का एक गहरा जुड़ाव होता है। विश्व के किसी भी कोने में रह रहे प्रवासियों से हमारा नियमित संपर्क होना आवश्यक है।

उनके हर सुख-दुख में हम उनके साथ रहें, यही हमारा प्रयास है। सात नवंबर को प्रवासी उत्तराखंड दिवस पर आयोजित सम्मेलन में विदेश में निवास कर रहे सभी प्रवासियों को आमंत्रित किया गया है। उनका डाटाबेस अपडेट

रखा जाएगा। इस संदर्भ में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने प्रवासियों को मातृभूमि से जोड़ने और उन्हें सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रवासी उत्तराखंड प्रकोष्ठ की स्थापना की है।

वेबसाइट की हुई लॉन्चिंग

उन्होंने बताया कि प्रवासियों की सहायता के लिए वेबसाइट www.pravasiuttarakhandi.uk.gov.in लॉन्च की गई है। इस वेबसाइट पर विदेश मंत्रालय और उनकी महत्वपूर्ण योजनाओं के लिंक भी उपलब्ध हैं। प्रकोष्ठ ने विभिन्न स्रोतों से प्रवासी संगठनों और प्रतिष्ठित प्रवासियों के संपर्क विवरण एकत्रित किए हैं।

अब तक 18 देशों में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडियों से संपर्क स्थापित किया जा चुका है। इस अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, डा बीवीआरसी पुरुषोत्तम, दीपेंद्र चौधरी, एसएन पांडेय, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, आइटीडीए निदेशक नीतिका खंडेलवाल, प्रवासी उत्तराखंड प्रकोष्ठ के सदस्य सुधीर चंद्र नौटियाल और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a comment