Paris Olympics 2024: भारतीय पहलवान को दुख की घड़ी में मिला PM मोदी का साथ, मोदी जी ने कहां - 'विनेश फोगाट आप चैंपियंस की चैंपियन हो'

भारतीय पहलवान को दुख की घड़ी में मिला PM मोदी का साथ, मोदी जी ने कहां - 'विनेश फोगाट आप चैंपियंस की चैंपियन हो', स्पोर्ट्स हिंदी न्यूज़, पेरिस ओलंपिक 2024,

पेरिस ओलंपिक 2024 के 12वें दिन भारत के 140 करोड़ लोगों को निराश करने वाली खबर सामने आई। महिला फ्री स्टाइल 50 किलो ग्राम फाइनल मुकाबले में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का मेडल जीतने का सपना टूट गया। बुधवार सुबह स्‍वर्ण पदक मुकाबले से पहले फोगाट का वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया, जिसके कारण वह मुकाबले से डिस्क्वालिफाई हो गई हैं।

Paris Olympics 2024: भारतीय पहलवान को दुख की घड़ी में मिला PM मोदी का साथ, मोदी जी ने कहां - 'विनेश फोगाट आप चैंपियंस की चैंपियन हो'

स्पोर्ट्स न्यूज़: पेरिस ओलंपिक 2024 के 12वें दिन की शुरुआत भारत के लिए निराशाजनक रही। महिला फ्री स्टाइल 50 किलो ग्राम मुकाबले में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के मेडल जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। बता दें बुधवार (7 अगस्त) सुबह स्‍वर्ण पदक मुकाबले से पहले फोगाट को 100 ग्राम वजन अधिक होने के कारण मुकाबले से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया हैं। इस दुख घड़ी में पूरा देश विनेश के साथ है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी पोस्ट काके विनेश का हौसला बढ़ाया हैं।

पीएम मोदी ने पहलवान विनेश फोगाट का बढ़ाया हौसला 

Paris Olympics 2024: भारतीय पहलवान को दुख की घड़ी में मिला PM मोदी का साथ, मोदी जी ने कहां - 'विनेश फोगाट आप चैंपियंस की चैंपियन हो'

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का हौसला बढ़ाते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट ' एक्स' पर लिखा, विनेश आप चैंपियंस की चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणादायक हैं। आज आप पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है। काश मेरे शब्द उस निराशा की भावना को व्यक्त कर पाते जो मैं और पूरा देश अनुभव कर रहा है। मैं आपको जानता हूं कि आप लचीलेपन का शानदार प्रतीक हैं।। चुनौतियों का और कठिनाइयों का डटकर मुकाबला करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। आप मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके समर्थन में हैं।

 

 

Leave a comment