Mosam Update: मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु समेत 7 राज्यों में जारी की भारी बारिश की चेतावनी, जानें अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

Mosam Update: मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु समेत 7 राज्यों में जारी की भारी बारिश की चेतावनी, जानें अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
Last Updated: 12 अक्टूबर 2024

मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में तेज बारिश की संभावना जताई है। मुख्य रूप से दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में बारिश की गतिविधियों में तेजी देखी जा सकती है। इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में भी तेज बारिश का अनुमान हैं।

Weather: मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु और पुडुचेरी समेत देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, 12 से 16 अक्टूबर तक 10 राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। विशेष रूप से आज, 12 अक्टूबर को, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, और गुजरात में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। येलो अलर्ट का मतलब है कि इन क्षेत्रों में मौसम के कारण कुछ सावधानियां बरतने की आवश्यकता हैं।

तमिलनाडु में जारी है बारिश

ताजा जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह तमिलनाडु के कई इलाकों में बारिश हो रही है। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने बताया है कि तंजावुर, पुदुक्कोट्टई, और इरोड जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में जलजमाव और बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं।

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अगले 2 दिनों के दौरान असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, और त्रिपुरा में भी बारिश हो सकती है। 13 अक्टूबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश का अनुमान है। साथ ही, दक्षिण-पश्चिम मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, और झारखंड के कुछ हिस्सों से 1 या 2 दिनों के भीतर विदा होने की संभावना है, जिससे इन क्षेत्रों में अब बारिश की कोई संभावना नजर नहीं रही हैं।

उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर सुबह हल्का कोहरा भी देखा गया है, और दिल्ली-एनसीआर में तड़के सुबह हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। दिल्ली में 16 अक्टूबर तक आसमान साफ रहने का अनुमान है। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद हैं।

 

 

Leave a comment