हिंदू धर्म में शुभ कार्यों को सही समय पर करने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। सही समय और मुहूर्त में किए गए कार्यों से सकारात्मक फल मिलने की मान्यता है। अप्रैल 2025 में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। अगर आप भी अप्रैल में किसी शुभ कार्य की योजना बना रहे हैं, तो पहले इन तिथियों पर जरूर गौर करें।
सर्वार्थ सिद्धि योग
सर्वार्थ सिद्धि योग को सभी कार्यों के लिए बेहद शुभ माना जाता है। अप्रैल 2025 में यह योग निम्नलिखित तिथियों में बन रहा है:
1, 2, 4, 6, 7, 8, 16, 17, 20, 21, 27, 29 और 30 अप्रैल।
अमृत सिद्धि योग (Amrit Siddhi Yog April 2025)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अमृत सिद्धि योग शुभ कार्यों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। अप्रैल में यह योग केवल एक दिन, यानी 16 अप्रैल को बन रहा है।
1. वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने के शुभ मुहूर्त
वाहन खरीदने के लिए: 2, 3, 6, 13, 16, 21, 23, 24 और 30 अप्रैल।
प्रॉपर्टी खरीदने के लिए: 3, 7, 8, 18 और 19 अप्रैल।
2. विवाह के शुभ मुहूर्त (Marriage Muhurat April 2025)
विवाह योग्य जातकों के लिए अप्रैल में विवाह के कई शुभ योग बन रहे हैं। ये तिथियां हैं:
16, 18, 19, 20, 21, 29 और 30 अप्रैल।
3. गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त (Griha Pravesh Muhurat April 2025)
अप्रैल में गृह प्रवेश के लिए केवल एक शुभ मुहूर्त है: 30 अप्रैल।
4. नामकरण संस्कार के लिए शुभ तिथियां
2, 3, 6, 10, 13, 14, 16, 20, 21, 23, 24, 25 और 30 अप्रैल।
5. अन्नप्राशन के शुभ मुहूर्त (Annaprashan Muhurat April 2025)
2, 10, 14, 25 और 30 अप्रैल।
6. कर्णवेध (Ear Piercing) संस्कार के लिए शुभ तिथियां
3, 5, 13, 21 और 26 अप्रैल।
7. जनेऊ संस्कार (Upanayan Sanskar) के लिए शुभ मुहूर्त
2, 7, 9, 13, 14, 18 और 30 अप्रैल।
8. विद्यारंभ (Education Initiation) के लिए शुभ तिथि
अप्रैल माह में विद्यारंभ संस्कार के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं बन रहा है।
9. मुंडन संस्कार के शुभ मुहूर्त (Mundan Muhurat April 2025)
14, 17, 23 और 24 अप्रैल।
शुभ मुहूर्त के दौरान कार्य करने से पहले किसी अनुभवी ज्योतिषाचार्य से सलाह लेना आवश्यक होता है। पंचांग के अनुसार, सही दिन और समय का चयन करने से जीवन में शुभता और समृद्धि का संचार होता है।