Columbus

Astronaut Sunita Williams: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA की बढ़ी टेंशन, क्या इस साल सुनीता विलियम्स नहीं लौटेंगी अंतरिक्ष से, 2025 तक होगी पृथ्वी पर वापसी

🎧 Listen in Audio
0:00

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA की टेंशन बढ़ती नजर रही है। उनका कहना है कि अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर की वापसी में लंबा समय लग सकता है, और उनकी पृथ्वी पर वापसी की उम्मीद 2025 में की जा रही है। बता दें कि यह जानकारी अंतरिक्ष यात्रा की जटिलताओं और मिशन के समयसारणी को देखते हुए दी गई है।

NASA Update: भारतवंशी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके सहकर्मी बुच विल्मोर की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर उपस्थिति के बाद उनकी पृथ्वी पर वापसी में संभावित देरी की सूचना मिली है। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर जून में बोइंग स्टरलाइनर के माध्यम से ISS पहुंचे थे, लेकिन NASA द्वारा जारी अपडेट के अनुसार, अब उनकी वापसी में अधिक समय लग सकता है।

नासा के अधिकारियों ने हाल ही में बताया कि स्थिति पहले की तुलना में अधिक गंभीर हो सकती है, और यह संभावना जताई जा रही है कि वे बोइंग स्टरलाइनर के जरिए वापस सकें। इसके बजाय, नासा अब स्पेसएक्स के अंतरिक्ष यान के माध्यम से सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की पृथ्वी पर वापसी के लिए विकल्प तलाश रहा है।

बोइनिंग ने दी जानकारी

बताया जा रहा है कि जून में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए उड़ान भरने के बाद, भारतीय अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अंतरिक्ष यात्रा के दौरान आठ दिन में वापस लौटना था। हालांकि, वर्तमान हालात और तकनीकी समस्याओं के कारण उनकी वापसी को अगले वर्ष तक के लिए बढ़ाया गया है।

नासा और बोइंग के अधिकारियों ने पहले ही जानकारी दी थी कि, स्टारलाइनर के साथ पहली चालक दल परीक्षण उड़ान के सदस्य अंतरिक्ष में फंसे नहीं थे, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अब वापसी की योजना में बदलाव किया जा रहा है।

दो अंतरिक्ष यान भरेंगे उड़ान

जानकारी के अनुसार, सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर अब तक दो महीने बिताए हैं। इस दौरान, इंजीनियर स्टारलाइनर के थ्रस्टरों में दोषपूर्ण प्रदर्शन और हीलियम लीक के डेटा का विश्लेषण किया जा रहा हैं। इस तकनीकी समस्या के कारण उनकी वापसी में देरी हो रही है।

अब, उन्हें वापस लाने के लिए अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा एक नई योजना तैयार की गई है। इसके तहत अगला स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल चार की बजाय केवल दो अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ISS के लिए उड़ान भरेगा। इसके बाद, सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अंतरिक्ष स्टेशन के पूर्ण सदस्य के रूप में आधे साल के लिए एक नई टीम में शामिल किया जाएगा। बताया जा रहा है कि वे फरवरी के आसपास क्रू ड्रैगन पर वापस पृथ्वी पर लौट सकते हैं।

अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया

नासा में वाणिज्यिक क्रू कार्यक्रम के प्रबंधक स्टीव स्टिच ने जानकारी देते हुए कहा कि इस मामले में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन इस महीने के मध्य तक यह निर्णय लेना होगा। पहले लांच 18 अगस्त के लिए निर्धारित किया गया था। इसके साथ ही नासा अधिकारियों और स्टारलाइनर को फैसला लेने के लिए अधिक समय देने के लिए क्रू ड्रैगन लांच को 24 सितंबर तक के लिए टाल दिया गया है।

ऐसे में कहा गया है कि अगर नासा इस मिशन को बदलने का फैसला करता है तो हम स्टारलाइनर को बिना चालक दल की वापसी के लिए कान्फिगर करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Leave a comment