Delhi: आतिशी ने संभाला नए सीएम का पदभार, बगल में रखी केजरीवाल की खाली कुर्सी, जानें क्या है वजह?

Delhi: आतिशी ने संभाला नए सीएम का पदभार, बगल में रखी केजरीवाल की खाली कुर्सी, जानें क्या है वजह?
Last Updated: 6 घंटा पहले

 

दिल्ली में आतिशी का नई मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालना एक महत्वपूर्ण राजनीतिक परिवर्तन है। अरविंद केजरीवाल की कुर्सी को खाली रखकर यह संकेत दिया गया है कि पार्टी के भीतर उनकी स्थिति और योगदान को कितना महत्व दिया जाता है। आतिशी ने कहा कि केजरीवाल की कुर्सी उनके लिए खाली रहेगी।

Delhi New CM Atishi: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने राजधानी की कमान संभालते ही एक बड़ा ऐलान किया है। सीएम पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने निर्णय लिया है कि वे अरविंद केजरीवाल के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी खाली रखेंगी। आतिशी ने कहा, "यह कुर्सी अरविंद केजरीवाल के लिए है। वे फिर से दिल्ली के सीएम बनेंगे और इस कुर्सी पर बैठेंगे।" उनके इस ऐलान से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

इसके साथ ही, आतिशी ने अपने कार्यकाल में जनता की सेवा के लिए पूरी तरह से समर्पित रहने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता की सेवा करना उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है।

आतिशी ने खाली कुर्सी के लिए क्या कहा?

इस अवसर पर मुख्यमंत्री आतिशी ने बताया कि जैसे भरत जी ने भगवान श्रीराम के खड़ाऊं रखकर कार्य किया, ठीक उसी तरह मैं अगले चार महीनों तक मुख्यमंत्री के पद का कार्यभार संभालूंगी। उन्होंने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल ने देश की राजनीति में मर्यादा और नैतिकता का एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

21 सितंबर को की थी शपथ ग्रहण

दिल्ली में सत्ता परिवर्तन का दौर जारी है। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दो दिन पहले, 21 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। आज सोमवार को, आतिशी सचिवालय पहुंचकर मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल ली है। अपनी नई भूमिका में, आतिशी आज ही कैबिनेट की बैठक बुलाकर कई महत्वपूर्ण फैसले ले सकती हैं। उनके कार्यकाल के दौरान दिल्ली में क्या बदलाव आएंगे, ये देखना दिलचस्प होगा।

सीएम आतिशी ले सकती है अहम फैसले

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री आतिशी महत्वपूर्ण निर्णय लेने की संभावना है। इसके साथ ही, दिल्ली विधानसभा सत्र को बुलाने पर भी चर्चा की जा सकती है। दिल्ली विधानसभा का सत्र 26 और 27 सितंबर को आयोजित किया जा सकता है।

 

 

Leave a comment
 

ट्रेंडिंग News