Punjab Cabinet: पंजाब की भगवत मान कैबिनेट में फेरबदल, 5 नए चेहरे ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

Punjab Cabinet: पंजाब की भगवत मान कैबिनेट में फेरबदल, 5 नए चेहरे ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ
Last Updated: 3 घंटा पहले

पंजाब की भगवंत मान सरकार में आज एक महत्वपूर्ण फेरबदल (Punjab Cabinet Reshuffle) होने वाला है। इस कैबिनेट में 5 नए चेहरे शामिल किए जाएंगे। इन सभी को राजभवन में एक साधारण समारोह के दौरान पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। बता दें कि ढाई वर्ष पुरानी इस सरकार में यह चौथा अवसर है जब कैबिनेट में बदलाव किया जा रहा है।

Punjab Politics: पंजाब की भगवंत मान सरकार के मंत्रिमंडल में आज बदलाव किया जाएगा। इस कैबिनेट में 5 नए चेहरे शामिल किए जाएंगे। हाल ही में आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट में बदलाव पर एक रिपोर्ट पेश की थी। राजभवन में एक साधारण समारोह में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

इन चार मंत्रियों का हुआ इस्तीफा

पंजाब सरकार में स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह, पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान, मंत्री ब्रह्मशंकर जिंपा और चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इन सभी मंत्रियों के पास कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी थी।

मान सरकार में ये चेहरे होंगे शामिल

पंजाब की भगवंत मान सरकार की कैबिनेट में 5 नए चेहरे शामिल होने जा रहे हैं। इन नए मंत्रियों में जालंधर पश्चिम से विधायक मोहिंदर भगत, खन्ना के विधायक तरुणप्रीत सिंह सौंद, साहनेवाल के विधायक हरदीप सिंह मुंडिया, लहरा के विधायक बरिंदर कुमार गोयल, और चौरासी से विधायक डॉ. रवजोत सिंह का नाम शामिल है। इन्हें मंत्री पद पर नियुक्त किए जाने की संभावना है।

AAP सरकार में हुआ बदलाव

दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार में हाल ही में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। शराब घोटाला मामले में आप नेता अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद से कैबिनेट में परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई थी। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद, आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। आतिशी के साथ-साथ 5 अन्य विधायकोंसौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, गोपाल राय, मुकेश अहलावत और इमरान हुसैनने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। यह बदलाव दिल्ली की राजनीति में एक नया मोड़ ला सकता है।

Leave a comment
 

ट्रेंडिंग News