Russia News : रूस के कैफे में हुआ ब्लास्ट:मशहूर मिलिट्री ब्लॉगर की मौत:खाने के पैकेट में था बम, यूक्रेन पर शक

Russia News : रूस के कैफे में हुआ ब्लास्ट:मशहूर मिलिट्री ब्लॉगर की मौत:खाने के पैकेट में था बम, यूक्रेन पर शक
Last Updated: 27 मई 2023

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग के एक कैफ में रविवार को ब्लास्ट हो गया। इसमें रूस के मशहूर मिलिट्री ब्लॉगर ब्लादलेन तार्तास्की की मौत हो गई। घटना में 25 लोग घायल हुए हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, तार्तास्की का रियल नेम मैग्जिम फोमिन था और उसके टेलीग्राम पर 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर थे।

वे रूस-यूक्रेन जंग की कमेंट्री सुनाने के चलते लोकप्रिय हुए थे। लोकल मीडिया के मुताबिक, यह ब्लास्ट स्ट्रीट फूड बार कैफे नंबर 1 में हुआ है, जिसके मालिक रूस के लिए लड़ने वाली वैगनर प्राइवेट मिलिट्री के फाउंडर येवगेनी प्रिगोजिन थे।

तस्वीर रूस के मिलिट्री ब्लॉगर ब्लादलेन तार्तास्की की है।

खाने के बॉक्स में रखा था विस्फोटक
रूसी मीडिया के मुताबिक तार्तास्की कैफे में इवेंट के लिए आए थे और कुछ लोगों से मुलाकात कर रहे थे। तभी एक महिला खाने का एक बॉक्स लेकर उनके पास पहुंची और धमाका हो गया। जो संस्था ये कार्यक्रम करवा रही थी उसने इस हादसे पर निराशा जताई है।

वहीं रूस की इंटीरियर मिनिस्ट्री के सुत्रों के मुताबिक महिला जो बॉक्स लेकर आई थी उसमें खाना नहीं बल्कि स्टैच्यू था, जिसमें बम लगा हुआ था। इस हादसे की कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

 

'सबको हराएंगे, सब को मार डालेंगे'
पिछले साल जंग शुरू होने के कुछ ही महीनों में रूस ने यूक्रेन के चार राज्यों पर कब्जा कर लिया था। इस पर तार्तास्की ने एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने कई विवादित बयान दिए थे। उन्होंने कहा था- हम सब को हरा देंगे, सबको मार डालेंगे, जिसे चाहेंगे उसे लूटेंगे।

वहीं रविवार को तार्तास्की की मौत के बाद रूस के विदेश मंत्रालय ने उनको श्रद्धांजलि दी। वहीं, पश्चिमी सरकारों पर हादसे पर चुप्पी साधे रहने की आलोचना की।

 

यूक्रेन बोला- एक दूसरे के दुश्मन बन रहे रूसी
इस हादसे पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के सलाहकार ने ट्वीट कर रूस में अधिकारियों के बीच फूट पड़ने की बात कही है। उन्होंने लिखा है- शुरुआत हो चुकी है, एक बक्से में बंद मकड़ियों ने एक दूसरे को खाना शुरू कर दिया है।

दरअसल, पिछले साल फरवरी में जंग शुरू होने के बाद से रूस में जगह-जगह पर आग लग रही हैं। माना जा रहा है कि जंग को लेकर रूस के लोगों और अधिकारियों के बीच फूट पड़ी है।

Leave a comment