केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी बैठक 6 मार्च को आयोजित, गठबंधन राज्यों के उम्मीदवारों की हो सकती है चर्चा

केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी बैठक 6 मार्च को आयोजित, गठबंधन राज्यों के उम्मीदवारों की हो सकती है चर्चा
Last Updated: 06 मार्च 2024

लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की दूसरी बैठक बुधवार, 6 मार्च को हो सकती है।

केंद्रीय चुनाव समिति बैठक : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) 6 मार्च, बुधवार को मीटिंग करने वाली है। आशा है कि इस बैठक के बाद BJP आम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करेगी। सूत्रों के मुताबिक, इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत लगभग 155 लोगों के नाम शामिल होने की चर्चा है।

उम्मीदवारों के नाम पर करेगी मंथन : BJP                                                   

subkuz.com के अनुसार, बीजेपी सूत्रों से पता चला है कि बुधवार को होने वाली CEC की बैठक में गठबंधन वाले राज्यों के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हो सकती है। यह बताया जा रहा है कि बुधवार की बैठक में BJP आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब और बिहार के साथ-साथ कई अन्य राज्यों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मंथन कर सकती है। कई राज्यों में जहां सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे को लेकर विचार विमर्श अंतिम दौरे में है, वहीं कई राज्य में क्षेत्रीय दाल NDA गठबंधन का हिस्सा बनना चाहते हैं उन दलों के लिए भी BJP चर्चा कर रही है। 

 

इससे पहले दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में गुरुवार (29 फरवरी) को पीएम मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव कमेटी (CEC) की मीटिंग हुई थी। इसमें 17 राज्यों की 155 लोकसभा सीटों पर देर रात 11 बजे से 3:15 तक, करीब 4 घंटे तक मंथन हुआ। इस बैठक (Meeting) में पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह के अलावा BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। बैठक में विचार विमर्श के बाद उम्मीदवारों के नाम की पहली लिस्ट जल्द जारी कर सकती है।

 

 

 

Leave a comment