चुनाव से पहले सीएम पटनायक ने राज्यवासियों को लिखी पॉलीटिक्स चिट्ठी, ओडिशा को देश का No.-1 राज्य बनाने का आह्वान किया

चुनाव से पहले सीएम पटनायक ने राज्यवासियों को लिखी पॉलीटिक्स चिट्ठी, ओडिशा को देश का No.-1 राज्य बनाने का आह्वान किया
Last Updated: 22 मार्च 2024

ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अब मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने चिट्ठी पॉलीटिक्स शुरू की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक चिट्ठी पोस्ट करे हुए लोगों से ओडिशा को देश का No.-1 राज्य बनाने का आह्वान किया है।

Bhuvneshvr Polity: ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने राज्यवासियों को चिठ्ठी लिखकर प्रदेश को साल 2036 तक देश का No.-1 राज्य बनाने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री ने लिखा कि हमारे राज्य का भविष्य उज्जवल है। आने वाले साल 2036 तक हमारा राज्य 100वीं वर्षगांठ मनाएगा। इस समय तक ओडिशा राज्य को हर क्षेत्र में देश का No.-1 राज्य बनाना है। इसके साथ ही राज्य क्षेत्र की सरकार की विभिन्न योजनाओं की सफलताओं और राज्य के आधारभूत ढांचे के विकास के सन्दर्भर में भी चिठ्ठी में लिखा।

ओडिशा 100वीं वर्षगांठ मनाएगा                               

पटनायक ने पोस्ट में लिखा है कि, हमारे प्रदेश का भविष्य उज्जवल है। साल 2036 तक हमारा अपना प्रिय राज्य 100वीं वर्षगांठ मनाएगा। आने वाले इस समय तक ओडिशा राज्य को हर क्षेत्र में देश का No.-1 राज्य बनाना है। इसके लिए हम दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने लिखा कि अगले कुछ महीने में राज्य के लोग देश की राजनीति में एक नया इतिहास बनाने जा रहे हैं। प्रदेश की 4.50 करोड़ जनता मेरा परिवार हैं। इन सभी के सुख, दुख, सुविधा एवं असुविधा में मैं सबके साथ हूं। मेरे ऊपर आप सभी का विश्वास और मजबूत होने के साथ काम करने की प्रेरणा देता है।

ओडिशा सभी के लिए मार्गदर्शक बनेगा : सीएम पटनायक

सीएम ने आगे लिखा है कि आगामी 10 साल ओडिशा के फ्यूचर के लिए महत्वपूर्ण होगा। हम सब एक साथ मिलकर राज्य को एक सशक्त, विकसित एवं समृद्ध ओडिशा बनाएंगे। आज का समय एवं आगामी 10 वर्ष का समय युवा समाज के लिए है। प्रदेश के विकास की डोरी युवा समाज के हाथों में है।

बताया कि हमारे युवा वर्ग के लिए गुणात्मक शिक्षा एवं व्यापक नियुक्त सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। राज्य का युवा समाज नए ओडिशा का निर्माण करेगा। आगे चलकर विकास के हर क्षेत्र में ओडिशा सभी के लिए मार्गदर्शक राज्य बनेगा।

फाइव टी मंत्र ने ओडिशा को एक नई दिशा प्रदान की

मुख्यमंत्री पटनायक ने अपनी चिठ्ठी या पत्र में लिखा है कि पिछले 5 साल में फाइव टी मंत्र ने ओडिशा को एक नई दिशा प्रदान की है। वर्तमान समय में पूरे राज्य में बड़े बदलाव के साथ ही राज्य सरकार की अलग-अलग योजना की सफलता एवं राज्य के आधारभूमि विकास के संदर्भ में भी ओडिशा सीएम ने अपने पत्र में उल्लेख किया है।

Leave a comment
 

ट्रेंडिंग News