अहमदाबाद: 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पहुंचेगी गुजरात, राहुल गांधी जाएंगे बारडोली स्वराज आश्रम, चार दिन में करेंगे 400 KM यात्रा

अहमदाबाद: 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पहुंचेगी गुजरात, राहुल गांधी जाएंगे बारडोली स्वराज आश्रम, चार दिन में करेंगे 400 KM यात्रा
Last Updated: 14 मार्च 2024

गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष श्री शक्तिसिंह राज गोहिल ने बताया कि राहुल गांधी के समर्थन में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' 7 मार्च (गुरुवार) को दाहोद जिले के झालोद शहर से गुजरात में प्रवेश (Enter) करेगी। राहुल गाँधी गुजरात में 400 किमी की यात्रा के दौरान राज्य में विभिन्न स्थानों पर सभा, रैली और जनता के साथ संपर्क स्थापित करेंगे। यात्रा के दौरान राहुल गांधी बारडोली स्वराज आश्रम में भी जाएंगे। इसकी स्थापना लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने की थी. दांडी मार्च के बाद राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी काफी (लंबे) समय तक इस आश्रम में ठहरे हुए थे।

स्वराज आश्रम में रुकेंगे राहुल गांधी

Subkuz.com के पत्रकार को सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी गुजरात में 'भारत जोड़ों न्याय यात्रा' के दौरान बारडोली स्थित स्वराज आश्रम में भी जाएंगे।  इस आश्रम की स्थापना वल्लभभाई पटेल (लौह पुरुष) ने की थी. बताया कि दांडी मार्च के बाद राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी भी काफी (लंबे) समय तक इस आश्रम में ठहरे थे।

जानकारी के अनुसार गुजरात में कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष कुमार गोहिल ने बताया कि राजस्थान और गुजरात सीमा पर स्थित दाहोद जले से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' गुजरात में एंट्री (प्रवेश) करेगी। यात्रा गुजरात के आदिवासी समाज के सात प्रमुख जिलों से होकर गुजरेगी। गोहिल ने बताया कि इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी गुजरात में अलग-अलग वर्ग के लोगों से मुलाकात करेंगे।

भाजपा की साजिश में फंस रहे नेता

जानकारी के मुताबिक पुर्व केंद्रीय मंत्री गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भरत कुमार सिंह सोलंकी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आने वाले लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए कांगेस और अन्य विरोधी दलों के नेताओं को लालच और भय दिखाकर अपने जाल में फंसा रही है. सोलंकी ने कहां कि भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सरकार को बनाए रखने के लिए सभी साम-दाम-दंड भेद नीति सिद्धांत अपना रही हैं।

 

Leave a comment