Delhi Politics News: आजाद भारत में 17वीं और दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी आतिशी, देखें अबतक की महिला CM की लिस्ट

Delhi Politics News: आजाद भारत में 17वीं और दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी आतिशी, देखें अबतक की महिला CM की लिस्ट
Last Updated: 2 दिन पहले

आम आदमी पार्टी ने आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में नामित कर दिया है। आतिशी केवल दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी, बल्कि आजाद भारत में किसी राज्य या केंद्रशासित प्रदेश की 17वीं महिला मुख्यमंत्री बनेंगी। यह एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि इससे महिलाओं के नेतृत्व और उनकी राजनीतिक भागीदारी को और बढ़ावा मिलेगा।

दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी के विधायक दल की बैठक में आतिशी को नए सीएम के रूप में चुना गया है। खुद अरविंद केजरीवाल ने आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा। यह उल्लेखनीय है कि आतिशी दिल्ली की तीसरी और आज़ादी के बाद भारत के किसी राज्य या केंद्रशासित प्रदेश की 17वीं महिला मुख्यमंत्री बनेंगी। आइए जानते हैं कि आतिशी से पहले और कौन-कौन सी महिला नेता भारत में मुख्यमंत्री के पद पर रह चुकी हैं।

मुख्यमंत्री पद पर रह चुकी महिलाएं

1. सुचेता कृपलानी: 2 अक्टूबर 1963 से लेकर 13 मार्च 1967 तक उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

2. नंदिनी सत्पथीछ: 14 जून 1972 से लेकर 16 दिसंबर 1976 कुल 4 साल 185 दिन ओडिशा की सीएम रहीं।

3. शशिकला काकोडकर: 12 अगस्त 1973 से लेकर 27 अप्रैल 1979 कुल 5 साल 258 दिन गोवा की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

4. अनवरा तैमुर: 6 दिसंबर 1980 से लेकर 30 जून 1981 मात्र 206 दिन असम की मुख्यमंत्री बनीं।

5. वीएन जानकी: 7 जनवरी 1988 से लेकर 30 जनवरी 1988 केवल 23 दिन के लिए तमिलनाडु की सीएम रही।

6. जे जयललिता: 2 मार्च 2002 से 12 मई 2006, 16 मई 2011 से 27 सितंबर 2014 तथा 23 मई 2015 से 5 दिसंबर 2016 तक यानी कुल 14 साल 124 दिन तमिलनाडु के सीएम पद का भार संभाल चुकी हैं।

7. मायावती: 13 जून 1995 से 18 अक्टूबर 1995, 21 मार्च 1997 से 21 सितंबर 1997, 3 मई 2002 से 29 अगस्त 2003 और 13 मई 2007 से 15 मार्च 2012 तक कुल 7 साल, 5 दिनों तक उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

8. राजिंदर कौर भट्टल: 21 नवंबर 1996 से 12 फरवरी 1997 मात्र 83 दिनों के लिए पंजाब की सीएम बनाई गई।

9. सुषमा स्वराज: 12 अक्टूबर 1998 से लेकर 3 दिसंबर 1998 केवल 52 दिनों तक दिल्ली की सीएम बनी।

10. शीला दीक्षित: 3 दिसंबर 1998 से लेकर 28 दिसंबर 2013 कुल 15 साल 25 दिन तक दिल्ली की मुख्यमंत्री पद पर रह चुकी हैं।

11. उमा भारती: 8 दिसंबर 2003 से लेकर 23 अगस्त 2004 महज 259 दिन तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर रहीं हैं।

12. वसुंधरा राजे: 8 दिसंबर 2003 से 13 दिसंबर 2008, 13 दिसंबर 2013 से 17 दिसंबर 2018 तक यानी कुल 10 साल, 9 दिनों तक राजस्थान की सीएम रह चुकी हैं।

13. ममता बनर्जी: 20 मई 2011 से अब तक करीब 13 साल, 100 दिन से ज्यादा समय से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनी हुई हैं।

14. आनंदीबेन पटेल: 22 मई 2014 से लेकर 7 अगस्त 2016 यानी कुल 2 साल 77 दिन तक गुजरात की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

15. महबूबा मुफ्ती: 4 अप्रैल 2016 से लेकर 19 जून 2018 यानी कुल 2 साल 76 दिनों तक जम्मू-कश्मीर की सीएम रहीं हैं।

16. सोनिया गांधी :  दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री, जिन्होंने 1977-1978 में इस पद का कार्यभार संभाला।

 

Leave a comment