Haryana Election 2024: चुनावी मैदान में उत्तरी आम आदमी पार्टी, 15 दिन में करेगी 45 रैलियां, जानिए किस प्रकार की हैं तैयारी

Haryana Election 2024: चुनावी मैदान में उत्तरी आम आदमी पार्टी, 15 दिन में करेगी 45 रैलियां, जानिए किस प्रकार की हैं तैयारी
Last Updated: 25 जुलाई 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी मजबूत पक्ष के साथ मैदान में उतरी है। अक्टूबर महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी आने वाले 15 दिनों में ताबड़तोड़ 45 रैलियां करेगी। इन रैलियों के माध्यम से वे लोगों के मन में विश्वास पैदा करेगी। साथ ही उन्होंने खुद को तीसरे विकल्प के रूप में पेश किया है। कहा कि लोगों ने बीजेपी और कांग्रेस को नकार दिया हैं।

चंडीगढ़: हरियाणा के करीब सात हजार गांवों में बदलाव जनसंवाद करने के बाद आम आदमी पार्टी ने अब अगले 15 दिनों के भीतर 90 विधानसभा क्षेत्रों में 45 रैलियां करने का खाका तैयार किया है। आम आदमी पार्टी दो विधानसभा क्षेत्रों में एक रैली करेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और डॉ. संदीप कुमार पाठक इन रैलियों के माध्यम से जानत को संबोधित करेंगे।

पार्टी ने दावा किया है कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव के नतीजों का विधानसभावार आकलन करें तो लोगों ने कांग्रेस और भाजपा दोनों को नकार दिया है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने जनता के सामने खुद को तीसरे विकल्प के रूप में सरकार बनाने के लिए पेश किया हैं।

15 दिन में ताबड़तोड़ 45 रैलियां

आम आदमी पार्टी हरियाणा के वरिष्ठ उप प्रधान अनुराग ढांडा ने बृहस्पतिवार (25 जुलाई) को चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी भले ही पांच-पांच सीटें जीत गए, लेकिन विधानसभा सीटों के हिसाब से चुनाव नतीजों का आकलन करने पर कांग्रेस को 42 और भाजपा को 44 सीटें मिली हैं और दोनों पार्टियां बहुमत हासिल नहीं कर सकीं। ऐसे में आम आदमी पार्टी लोगों के सामने राज्य में सरकार बनाने का तीसरा विकल्प के तोर पर मैदान में हैं।

अनुराग ढांडा के अनुसार राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों पर अगले 15 दिनों में रैलियां कर आम आदमी पार्टी लोगों के मन में अपनी जगह बनाने और उनका विश्वास पैदा जीतना चाहेगी। अनुराग ढांडा ने बताया कि दिल्ली और पंजाब की तरह हरियाणा में भी अरविंद केजरीवाल जी की सरकार बन सकती हैं।

रैलियों का पूरा शेड्यूल

आम आदमी पार्टी की रैलियों की शुरुआत 26 जुलाई शुक्रवार से होगी। राज्य के सभी पदाधिकारी इन रैलियों में शामिल होंगे। पहली रैली बरवाला और डबवाली में होगी, जिसे पंजाब के सीएम भगवंत मान संबोधित करेंगे। 27 जुलाई को सढ़ोरा में सुनीता केजरीवाल, 28 जुलाई को गढ़ी सांपला किलोई और भिवानी में सुनीता केजरीवाल, गन्नौर में संजय सिंह, 29 जुलाई को पानीपत, फतेहाबाद और आदमपुर में संजय सिंह तथा 30 जुलाई को नारायणगढ़ और गुहला में भगवंत मान रैलियों को संबोधित करेंगे।

करनाल और जींद में 31 जुलाई को सुनीता केजरीवाल, तीन अगस्त को उचाना में सुनीता केजरीवाल, रानियां और शाहबाद में संजय सिंह, चार अगस्त को बल्लभगढ़ और सोहना में सुनीता केजरीवाल, इसी दिन सोनीपत, असंध और पेहवा में भगवंत मान रैलियों को संबोधित करेंगे।

अनुराग ढांडा के अनुसार, चार अगस्त को रोहतक और महेंद्रगढ़ में संजय सिंह, सात अगस्त को दादरी और बहादुरगढ़ में भगवंत मान, आठ अगस्त को कालांवाली और हांसी में संजय सिंह, नौ अगस्त को यमुनानगर और पूंडरी में संजय सिंह, 10 अगस्त को नारनौल और बेरी में सुनीता केजरीवाल रैली करेंगी। 11 अगस्त को टोहाना और नलवा में सुनीता केजरीवाल, इसी दिन गुरुग्राम और हथीन में संजय सिंह, 12 अगस्त को घरौंडा और गोहाना में भगवंत मान, इसी दिन रादौर और अंबाला सिटी में संजय सिंह रैलियां करेंगे।

आम आदमी पार्टी की गारंटी

1. हरियाणा को मुफ्त 24 घंटे बिजली दी जाएगी।

2. हरियाणा की जनता को अच्छा और मुफ्त इलाज की सुविधा।

3. हरियाणा में सभी सरकारी स्कूलों में मुफ्त और अच्छी शिक्षा।

4. हरियाणा की सभी महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की सम्मान राशि।

5. हरियाणा के हर युवा को रोजगार की गारंटी।

 

Leave a comment
 

Latest Columbus News