जालंधर-पठानकोट हाईवे पर ढाबे के पास संदिग्ध परिस्थिति में नाबालिग लड़की का शव बरामद, रस्सी से गला घोंटकर की हत्या

जालंधर-पठानकोट हाईवे पर ढाबे के पास संदिग्ध परिस्थिति में नाबालिग लड़की का शव बरामद, रस्सी से गला घोंटकर की हत्या
subkuz.com
Last Updated: 18 फरवरी 2024

जालंधर-पठानकोट हाईवे पर ढाबे के पास संदिग्ध परिस्थिति में नाबालिग लड़की का शव बरामद, रस्सी से गला घोंटकर की हत्या 

जालंधर - पठानकोट हाईवे पर स्थित अड्डा ब्यास पिंड से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। अड्डा ब्यास पिंड में ढाबे के नजदीक एक अज्ञात नाबालिग लड़की की बॉडी बरामद हुई है। ढाबा मालिक ने पुलिस को इसकी सुचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और इस मामले की जाँच शुरू कर दी।

 कूड़े-कचरे के ढ़ेर में मिला शव                                                                                    

subkuz.com को मिली जानकारी के मुताबिक, यहं घटना अड्डा ब्यास पिंड में स्थित एक ढाबे के पास की है। कूड़ा-कचरा उठाने वाले एक व्यक्ति ने ढाबा मालिक को बताया कि सड़क किनारे कूड़े के ढ़ेर में एक शव पड़ा है। ढाबा मालिक ने उस स्थान पर जाकर देखा तो शव कंबल में लिपटा हुआ और रस्सी से बंधा हुआ था। उसके पैर भी नंगे थे। ढाबा मालिक ने तुरंत नजदीकी अलावलपुर पुलिस चौकी को मामले की जानकारी दी। लड़की की बॉडी मिलने की सूचना से अलावलपुर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज ASI राजिंदर शर्मा पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर घटनास्थल पहुंचे और इस मामले की जांच शुरू की।

 पुलिस ऑफिसर ने क्या कहा

मामले की जाँच के दौरान पुलिस ऑफिसर ने बताया कि कूड़े से बरामद बॉडी एक नाबालिग लड़की की है। जिसकी उम्र करीब 11-12 वर्ष है। जाँच में हत्या की आशंका जताई गई। बताया कि रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस ऑफिसर ने बताया कि फ़िलहाल, मृतका की पहचान नहीं हो पाई है पुलिस टीम इसकी जाँच-पड़ताल में लगी है। मृतका की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Leave a comment
 

Latest Columbus News