इंडिया गठबंधन को लगा झटका दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे- अरविंद केजरीवाल

इंडिया गठबंधन को लगा झटका दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे- अरविंद केजरीवाल
Last Updated: 21 फरवरी 2024

इंडिया गठबंधन को लगा झटका दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे- अरविंद केजरीवाल

कांग्रेस के साथ 'इंडिया' गठबंधन बनाने की परेशानी बढ़ती जा रही है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पाला बदलते से गठबंधन को झटका लगा और ममता बनर्जी के सख्त रवैये तथा कांग्रेस सरकार को लेकर नाराजगी ने बता दिया था कि इस गठबंधन का अब कुछ नहीं हो सकता है. इंडिया गठबंधन को लेकर जो थोड़ी सी आशा (उम्मीद) थी, उसे भी आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में बयान देकर पूरी कर दी।

Subkuz.com ने बताया कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि पंजाब में लोकसभा की सभी सीटों पर उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी। अरविंद केजरीवाल ने कहां कि पंजाब की सभी लोकसभा सीट और चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे- अरविंद केजरीवाल

जानकारी के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने कहां कि राजधानी की सभी 7 लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि केजरीवाल सरकार कांग्रेस के साथ इंडिया गठबंधन में बने रहने का मूड नहीं है. केजरीवाल ने कहां कि दिल्ली की जनता  सात लोकसभा सीट आम आदमी पार्टी को देने के मूड में हैं।

जानकारी के मुताबिक ममता बनर्जी की तरह ही अरवविंद केजरीवाल ने भी इंडिया गठबंधन से दुरी बना ली है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहां कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी को सभी 7 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ाने का मन बना चुकी है. और पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी को मजबूत कर लिया हैं।

इंडिया गठबंधन को लगा झटका

बताया है कि अरविंद केजरीवाल के ऐलानों के बाद इंडिया गठबंधन का जोर टूट गया है.  हालांकि इंडिया गठबंधन में बचे किसी भी दल ने अलग चुनाव लड़ने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. बताया कि जिस तरह की दावेदारी इस गठबंधन के दल कर रहे थे और दूसरी तरफ पार्टियों से जो बातें सामने आ रही है, उससे तो यह पता चल रहा है कि यह गठबंधन लंबे समय तक टिकने वाला नहीं हैं।

जानकारी के अनुसार केजरीवाल ने अपनी पार्टी के लिए पंजाब की जनता से आशीर्वाद मांगा कि यहां की 13 लोकसभा सीटों और एक चंडीगढ़ सीट पर उनके उम्मीदवारों को जनता अपना समर्थन दे। केजरीवाल ने कहां कि आम आदमी पार्टी सभी 14 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा जल्द करेगी। आप संयोजक केजरीवाल ने दिल्ली की सभी सीटों पर दावा ठोंककर "इंडिया" गठबंधन के सभी दल, खासकर कांग्रेस पार्टी के लिए परेशानी बढ़ा दी हैं।

 

Leave a comment