Karnataka News: कर्नाटक में 25 उंगलियों के साथ पैदा हुआ नवजात, हाथ में 13 व पैरों में 12 उंगलिया, डॉक्टर देखकर हुए हैरान

Karnataka News: कर्नाटक में 25 उंगलियों के साथ पैदा हुआ नवजात, हाथ में 13 व पैरों में 12 उंगलिया, डॉक्टर देखकर हुए हैरान
Last Updated: 21 जुलाई 2024

कर्नाटक के बागलकोट में हैरान करने वाला एक नवजात बच्चा पैदा हुआ है। कौन्नर की एक महिला ने 25 उंगलियों वाले एक बच्चे को जन्म दिया है। नवजात की उंगलियां देखकर मेडिकल स्टाफ, डॉक्टर और उसकी परिजन हैरान हो गए।

बागलकोट: कर्नाटक के बागलकोट में एक दुर्लभ बच्चा जन्मा है। बागलकोट के रबकवी बनहट्टी शहर में एक बच्चे का जन्म हुआ है जिसकी कुल 25 उंगलियां हैं। इस बच्चे का जन्म सनशाइन मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में हुआ है। नवजात की उंगलियां देखकर मेडिकल स्टाफ, डॉक्टर और उसकी परिजन हैरान हो गए। बता दें कि पॉलीडेक्टली एक ऐसी स्थिति है, जिसमें बच्चा एक या एक से अधिक अतिरिक्त उंगलियों के साथ पैदा हो सकता हैं।

हाथ और पैरों पर कुल 25 उंगलिया

बच्चे की 25 उंगलियां देखकर डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ और परिजन हैरान हैं। नवजात बच्चे के दोनों पैरों में 12 उंगलियां (दोनों पैरों पर 6-6 उंगलियां) और दोनों हाथों में 13 उंगलियां (दाएं हाथ पर 6 और बाएं हाथ पर 7 उंगलियां) हैं। कोन्नर की रहने वाली भारती देवी नाम की महिला ने इस बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। सभी सदस्य बहुत खुश है, क्योंकि उनके जीवन में खुशियों की यह छोटी सी किरण आई हैं।

क्या हैं पॉलीडेक्टली बीमारी?

पॉलीडेक्टली एक ऐसी स्थिति है जिसमें बच्चा एक या अधिक अतिरिक्त उंगलियों के साथ पैदा होता है। कई मामलों में, पॉलीडेक्टली बिना किसी आनुवंशिक कारण के अपने आप हो जाती है। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि बच्चा और मां दोनों स्वस्थ है। उल्लेखनीय है कि 2023 में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के डीग जिले में एक बच्ची का जन्म हुआ था, जिसके दोनों हाथों और पैरों पर कुल 26 उंगलियां थीं। एक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की थी। नवजात बच्ची के दोनों हाथों में सात और दोनों पैरों में छह उंगलियां थीं।

 

 

 

Leave a comment