Lok Sabha Election 2024: केंथल में 8.10 लाख मतदाता, लोकसभा चुनाव में 75 फीसदी रखा मतदान का लक्ष्य

Lok Sabha Election 2024: केंथल में 8.10 लाख मतदाता, लोकसभा चुनाव में 75 फीसदी रखा मतदान का लक्ष्य
Last Updated: 17 मार्च 2024

Lok Sabha Election 2024: केंथल में 8.10 लाख मतदाता, लोकसभा चुनाव में 75 फीसदी रखा मतदान का लक्ष्य

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखे तय हो गई है. हरियाणा में 10 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव 25 मई को आयोजित होंगे। कैथल में मतदाताओं की की कुल संख्या आठ लाख 10 हजार से अधिक मतदाता हैं। इसके लिए कुल 807 मतदान सेंटर (बूथ) बनाए गए हैं।

केंथल: हरियाणा में लोकसभा चुनाव 25 मई को होंगे। इस बार लोकसभा चुनाव में कुल 807 मतदान बूथ स्थापित किए गए हैं, जबकि 2019 में 795 बूथ केंद्र बनाए गए थे। Subkuz.com के अनुसार इस बार पूरे जिले में आठ लाख 10 हजार 963 मतदाता हैं। इनमें से चार लाख 28 हजार 034 पुरुष और तीन लाख 84 हजार 109 महिला मतदाता  हैं।

चार विधानसभा के मतदाताओं की संख्या

* कलायत विधानसभा में 2 लाख 25 हजार 113 मतदाता हैं। पुरुष - एक लाख 23 हजार 85, महिला - 99 हजार 797 मतदाता है.

* कैथल विधानसभा में 2 लाख 43 हजार 985 मतदाता हैं।  पुरुष - एक लाख 13 हजार 846, महिला - 01 लाख 2 हजार 829 मतदाता हैं।

* गुहला विधानसभा में 01 लाख 91 हजार 099 मतदाता हैं। पुरुष - एक लाख 324, महिला -  91 हजार 075 हैं।

* पूंडरी विधानसभा में 01 लाख 90 हजार 808 मतदाता हैं। पुरुष - एक लाख 810, महिला - 89 हजार 938  मतदाता शामिल हैं।

2024 में मतदाताओं का विवरण

* कुल मतदाता की संख्या  8 लाख 11 हजार 725

* पुरुष मतदाता- 04 लाख 27 हजार 923

* महिला मतदाता - 03 लाख 83 हजार 810

* कुल मतदान केंद्र- 807

* 2019 में मतदान केंद्र बनाए थे - 795

* 2019 में मतदान का प्रतिशत- 73.29

* 2024 में मतदान का लक्ष्य- 75 प्रतिशत प्लस

* अति संवेदनशील मतदान बूथ - 096

* 100 साल से अधिक आयु के मतदाता - 326

* सबसे ज्यादा आयु की मतदाता- 110 वर्ष की महिला गांव बड़सिकरी की रहने वाली फूलो देवी पत्नी श्री मान श्योराण, बूथ नंबर 104, विधानसभा कलायत से हैं।

Leave a comment