Lok Sabha Election 2024: राजधानी देहरादून में दिखा अद्भुत नजारा, राजनीतिक 'दुश्मन' बने दोस्त; मिलकर मांगे वोट

Lok Sabha Election 2024: राजधानी देहरादून में दिखा अद्भुत नजारा, राजनीतिक 'दुश्मन' बने दोस्त; मिलकर मांगे वोट
Last Updated: 14 अप्रैल 2024

राजनीतिक में पक्के दुश्मन रहे विनोद कुमार चमोली और दिनेश कुमार अग्रवाल अब दोनों एक मंच पर दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने एक प्रत्याशी के लिए मिलकर चुनाव प्रचार किया और वोट मांगे।

देहरादून:  राजनीतिक में एक दूसरे को देखकर मुंह फेरने वाले चिर प्रतिद्वंद्वी विनोद कुमार चमोली और दिनेश कुमार अग्रवाल शनिवार (१३ अप्रेल) को पहली बार एक-दूसरे के साथ कंदे से कंदा मिलते हुए नजर आए। दोनों ने मिलकर एक प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार किया और वोट मांगे। पिछले दिनों ही अग्रवाल ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भारतीय जनता का हाथ थाम लिया था।

राजनीति में गजब नजारा

सूत्रों ने Subkuz.com को बताया कि शनिवार को हरिद्वार लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी त्रिवेंद्र कुमार सिंह रावत के लिए प्रचार करने के दौरान धर्मपुर विधायक विनोद कुमार चमोली ने देहरादून में क्लेमेनटाउन, टर्नर रोड, ओगल भट्ठा, सुभाषनगर और गुप्ता स्टोर क्षेत्र में प्रचार करते हुए आयोजित कार्यक्रम में भाग लिय। इस दौरान दिनेश कुमार अग्रवाल भी उनके साथ कदम से कदम मिलाते हुए नजर आए। राजनीतिक में यह गजब का नजारा था जब दो विरोधी एक ही मंच पर नजर आ रहे थे।

अग्रवाल ने थामा भाजपा का दामन

जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले दिनेश कुमार अग्रवाल ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था, जबकि कांग्रेस ने उन्हें  संसदीय चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया था। भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार अग्रवाल ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहे विनोद कुमार चमोली का हाथ थाम कर पैदल चुनाव प्रचार किया हैं।

विनोद चमोली ने Subkuz.com को बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के पिछले दिनों देवभूमि ऋषिकेश में आगमन पर एक कार्यक्रम के दौरान जो संदेश दिया था, उसे जनता तक पहुंचाना हमारा परम कर्तव्य है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहां था कि मेरा प्रणाम एवं राम-राम सभी गांव शहर के घर-घर तक पहुंचाना है। उसी क्रम में पैदल भ्रमण कर घर-घर जाकर उनके संदेश को पहुंचा रहे हैं।

Leave a comment