लुधियाना के 2 परिवारों में चली गोलियां, खेतो में पानी डालने को लेकर विवाद

लुधियाना के 2 परिवारों में चली गोलियां, खेतो में पानी डालने को लेकर विवाद
Last Updated: 19 जून 2023

लुधियाना के चुपकी गांव में पानी को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गयी और विवाद बढ़कर फायरिंग तक पहुंच गया | दोनों पक्षों के 5 से भी ज्यादा लोगो को चोटें आयी और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया | एक पक्ष में घायल व्यक्ति जिनका नाम युगराज सिंह है उनके पास पिस्तौल भी थी और उन्होंने ही फायरिंग की थी | 

 

कुछ इस प्रकार हैं मामला 

 

रविवार को देर रात में युगराज खेतो में जब पानी लगा रहे थे | तब उन्होंने जानबूझकर अपने रिश्तेदारों के खेतो में पानी छोड़ दिया और जब उन खेतो के मालिक चरणजीत सिंह और कुलवंत सिंह ने उसे यह करने से रोका तो युगराज ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे उन्हें कुछ चोटें भी आई और फिर नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया |

जब मामला और ज्यादा बिगड़ा तो युगराज सिंह ने अपनी पिस्तौल बाहर निकाली और फायरिंग शुरू कर दी | उन्होंने फायरिंग ताबड़तोड़ की जिसके कारण 2 गोलियां करनजोत की जांघ में भी लगी | इसके बाद निर्मल सिंह ने बताया की उनके हाथ के बाजू से भी गोली छूकर निकली जिसके कारण उनके हाथ में भी छर्रे भी लगे हैं | उसके बाद उनके परिवार के सदस्यों ने भी उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया और पुरे मामले की जानकारी भी पुलिस तक पहुचायी | जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुरे मामले की तहकीकात करने में लग गयी |

Leave a comment