New Delhi: अरविन्द केजरावाल के बाद कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हिन्दू शरणार्थियों का प्रदर्शन, जाने पूरा मामला......

New Delhi: अरविन्द केजरावाल के बाद कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हिन्दू शरणार्थियों का प्रदर्शन, जाने पूरा मामला......
Last Updated: 17 मार्च 2024

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) की मांग को लेकर पड़ोसी मुल्कों से आए हिंदू शरणार्थियों ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आवास के बाहर भी नारेबाजी की, जिस वजह से  केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने विरोध प्रदर्शन पर नाराजगी जाहिर की है।

नागरिकता संशोधन कानून (CAA): दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हिन्दू शरणार्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले गुरुवार (14 मार्च) को शरणार्थियों ने सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की थी। बता जा रहा है कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल के नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर बयान के बाद हिन्दू शरणार्थियों ने उनके घर के सामने प्रदर्शन शुरू किया था।

सीएम केजरीवाल ने शरणार्थियों के विरोध प्रदर्शन पर सवाल उठाए हैं। आज कांग्रेस (Congress) मुख्यालय के बाहर भी शरणार्थियों ने धरना दिया है। सीएम ने सोशल मडिया के जरिए कहा कि, ' इन शरणार्थियों ने पहले हमारे देश में गैर कानूनी तरीके से घुसपैठ की, हमारे देश का कानून तोड़ा। इन्हें जेल में होना चाहिए था। इनकी इतनी हिम्मत हो गई कि हमारे देश में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

CAA पर सीएम ने क्या बयान दिया था

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि इस कानून के लागू होने के बाद 1947 से भी ज्यादा शरणार्थी भारत में आएंगे। उन्होंने कहा था, 'इस कानून के लागू होने से पाकिस्तान के अल्पसंख्यक लोग भारत में एंट्री करेंगे, ये हमारे देश के लिए कितना सुरक्षित होगा।  इससे चोरी, बलात्कार, डकैती और दंगे बढ़ेंगे। 'CAA आने के बाद पूरे देश में पाकिस्तानी और बांग्लादेशी फैल जाएंगे और लोगों को परेशान करेंगे। बीजेपी सरकार इन्हें अपना वोट बैंक बनाने के चक्कर में पूरे देश को परेशानी की ओर धकेल रही है।'

विरोध प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं शरणार्थी?

पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू और सिख शरणार्थियों ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भी विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। शरणार्थी इंडिया ब्लॉक के अलग रुख की वजह से ये फैसला लिया है। उन्होंने एक सिरे से CAA को समर्थन देने से खारिज किया है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ भी नारेबाजी कर रहे हैं। 

प्रदर्शनकारी शरणार्थियों का कहना है कि जब BJP हमें नागरिकता देने के लिए CAA कानून लागू कर रही है तो अन्य विपक्षी पार्टियां इसका विरोध क्यों कर रही हैं? इसके विरोध में दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर रहने वाले हिंदू और सिख शरणार्थियों ने गुरुवार (14 मार्च, 2024) को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थित आवास के पास विरोध-प्रदर्शन किया था।

Leave a comment