Odisha Holi News: ओडिशा के गली-मोहल्ले में होली की धूम; खूब उड़े रंग-गुलाल, राज्य में सरकारी छुट्टी का एलान

Odisha Holi News: ओडिशा के गली-मोहल्ले में होली की धूम; खूब उड़े रंग-गुलाल, राज्य में सरकारी छुट्टी का एलान
Last Updated: 27 मार्च 2024

ओडिशा में पंचांग के मुताबिक 25 मार्च को होली और 26 मार्च को दुलण्ड़ी (रंगो की होली) का त्योहार मनाया जा रहा है। होली के उपलक्ष में मंगलवार (२६ मार्च) को नवीन पटनायक की सरकार ने सम्पूर्ण राज् में सरकारी छुट्टी का एलान किया हैं।

भुवनेश्वर: ओडिशा में सोमवार और मंगलवार दो दिन बड़े ही धूमधाम से होली का जश् मनाया जा रहा है। 25 मार्च को होली को त्योहार धूमधाम से मनाने के बाद मंगलवार को रंग में रंग कर एक-दूसरे के साथ होली खेल रहे हैं। पंचांग में पूर्णिमा दो दिन होने के चलते यहां होली आज भी मनाई जा रही है। राज्य में नवीन सरकार ने मंगलवार का भी अवकाश घोषित किया हैं।

होली की बहुत-बहुत शुभकानाएं - सीएम पटनायक

Subkuz.com के पत्रकार ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक ने राज्यवासियों को होली के पावन पर्व की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने एक् अकाउंट पर लिखा, रंगों और भाईचारे पावन पर्व के त्योहार होली के अवसर पर सभी राज्य वासियों को मेरी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं और बहुत-बहुत बधाई। गोकुल के प्रिय कान्हा और राधा रानी की कृपा से आप सभी का जीवन सुख और शांति से भरा हुआ हो। सभी को रंगो के त्योहार होली की शुभकामनाएं।

होली के त्योहार पर चुनावी चर्चा

जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2024 काफी नजदीक है इसलिए लोग होली खेलने के साथ-साथ गल्ली, मोहल्ले और चौपाल पर राजनीतिक मुद्दों को लेकर भी वार्तालाप कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार रविवार, 24 मार्च (होली के दिन) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ओडिशा में लोकसभा की कुल 21 सीटों में से 18 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान किया हैं।

बताया कि  कटक, जाजपुर और कंधमाल की सांसद सीट पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा शेष है। भारतीय जनता पार्टी ने संबलपुर सीट से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र कुमार को चुनावी दंगल में उतारा है, इसके साथ ही पार्टी ने चार महिलाओं कैंडिडेंट को भी टिकट दिया है। कांग्रेस और सत्तारूढ़ बीजद (बीजू जनता दल) ने अभी तक अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।

Leave a comment