Odisha: महानदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा, 50 से अधिक यात्री सवार थे, हादसे में एक की मौत, 7 लापता

Odisha: महानदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा, 50 से अधिक यात्री सवार थे, हादसे में एक की मौत, 7 लापता
Last Updated: 20 अप्रैल 2024

ओडिशा के झारसुगुड़ा स्थित महानदी में नाव पलट गई। हादसे के दौरान बारगढ़ जिले के पथरसेनी कुडा स्थित मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे छत्तीसगढ़ के करीब 50 से ज्यादा लोग नाव में सवार थे।

Boat Capsizes : ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में शुक्रवार (19 अप्रैल) को महानदी में 50 से अधिक यात्रियों से भरी नाव पलट गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई। नाव में सवार बाकि 48 लोगों को बचाया गया है, जबकि 7 लोग अभी भी लापता है। घटनास्थल का वीडियो सोशल मिडिया पर सामने आया है जिसमें राहत बचाव दल द्वारा लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे लोग

subkuz.com टीम को पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के दौरान नाव में पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के खारसिया के रहने वाले करीब 50 से ज्यादा लोग सवार थे। जो ओडिशा के बारगढ़ जिले के पथरसेनी कुडा स्थित मंदिर से दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। बताया जारहा है कि जब नाव झारसुगुड़ा जिले के रेनगली पुलिस थाना इलाके के अंतर्गत शारदा घाट पहुंचने ही वाली थी, उसी समय यह हादसा हो गया। स्थानीय मछुआरों ने बचाव दाल को इसकी जानकारी दी और मछुआरों ने 35 लोगों को बचाया।

हादसे में एक की मौत, 7 लापता

उत्तरी रेंज के पुलिस जांच अधिकारी (आईजी) ने हादसे को लेकर बताया कि नाव में हादसे के समय 50 से अधिक लोग सवार थे जो मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। लेकिन महानदी में नाव पलटने से हुए हादसे में लापता लोगों में 4 महिलाएं और 3 बच्चे हैं, जबकि एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अभी लापता लोगों की खोज के लिए बचाव अभियान जारी रखा जाएगा। अधिकारी ने बताया कि हादसे की खबर मिलने के बाद लोगों के बचाव के लिए चार टीम का गठन किया गया है। उनमें कम से कम 5 गोताखोरों के साथ पानी के भीतर तलाश करने में सक्षम दो कैमरों को खोजी अभियान में तैनात किया गया है।

सीएम ने मुआवजे की घोषणा की

ओडिशा में नाव पलटने से हुए हादसे में एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बाकि लापता लोगों के लिए रेस्क्यू जारी है। इस बीच ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने मृतक के परिजनों के लिए 4 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। घटनास्थल पर बरगढ़ के सांसद और दिग्गज भाजपा नेता सुरेश पुजारी पहुंचे।

Leave a comment