Himachal News: जलोड़ी जोत सुरंग परियोजना में देरी पर कार्रवाई, निर्माण कंपनी पर 17.32 लाख रुपये का भारी जुर्माना

Himachal News: जलोड़ी जोत सुरंग परियोजना में देरी पर कार्रवाई, निर्माण कंपनी पर 17.32 लाख रुपये का भारी जुर्माना
Last Updated: 3 घंटा पहले

4.2 किलोमीटर लंबी जलोड़ी जोत सुरंग परियोजना में देरी के चलते केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय ने निर्माण कंपनी पर एक प्रतिशत जुर्माना (17.32 लाख रुपये) लगाया है। साथ ही, निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरंग के अलाइनमेंट में भी बदलाव किया जाएगा। मंत्रालय ने स्थानीय लोगों की आपत्तियों को खारिज करते हुए उनकी मांगों पर आश्वासन विचार करने को कहा हैं

कुल्लू:केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय ने औट-लुहरी-सैंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जलोड़ी दर्रे के नीचे बन रही 4.2 किलोमीटर लंबी डबल लेन जलोड़ी जोत सुरंग के निर्माण में देरी के लिए कार्यरत कंपनी पर एक प्रतिशत पेनल्टी लगाने का निर्णय लिया है। यह सुरंग 10280 फीट की ऊँचाई पर स्थित है।

इतना ही नहीं, कंपनी को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके साथ ही, टनल की अलाइमेंट का कार्य भी पुनः किया जाना आवश्यक है। हालांकि, शोझा गांव के निवासियों का जो यह आरोप था कि टनल के निर्माण से उन्हें नुकसान होगा, उसे केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय ने भी खारिज कर दिया है।

औट-लुहरी-सैंज राजमार्ग सुधार की तैयारी, बाइपास मार्ग के लिए डीपीआर तैया

इसके अतिरिक्त, उनकी मांगों के मद्देनजर कार्यवाही की जा रही है। औट-लुहरी-सैंज राष्ट्रीय राजमार्ग की खराब स्थिति को सुधारने के लिए मंत्रालय को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) प्रस्तुत की गई है। अनुमति मिलने के बाद, इस मार्ग की स्थिति में सुधार किया जाएगा। पहले चरण में सैंज से कंडुगाड तक का कार्य किया जाएगा, जिसमें लुहरी और आनी बाजार के लिए बाइपास मार्ग का निर्माण शामिल होगा।

घियागी-बंजार सड़क सुधार के लिए करोड़ों की डीपीआर भेजी गई

इसके अतिरिक्त, दूसरे चरण में घियागी से बंजार तक विशेष मरम्मत कार्य के लिए छह करोड़ 41 लाख रुपये की डीपीआर तैयार करके भेजी गई है। इसी प्रकार, बंजार से औट तक विशेष मरम्मत कार्य के लिए आठ करोड़ 62 लाख रुपये की डीपीआर भी भेजी गई है। अनुमति मिलने के बाद इस पर कार्य आरंभ किया जाएगा। जलोड़ी जोत से घियागी तक तीसरी बार टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई है।

जलोड़ी जोत-औट सड़क सुधार की योजना तैयार

औट-लुहरी-सैंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलोड़ी जोत से औट तक के मार्ग में गड्ढों की भरमार हो गई है। वाहन चालक इस मार्ग पर एक बार जाने के बाद दूसरी बार जाने से कतराने लगे हैं। ऐसी स्थिति को सुधारने के लिए संबंधित विभाग प्रयासरत है। यदि जल्दी ही इस स्थिति में सुधार नहीं किया गया, तो भविष्य में जलोड़ी जोत तक पर्यटकों का पहुंचना मुश्किल हो जाएगा।

जलोड़ी जोत सड़क के लिए 17.32 करोड़ का टेंडर जारी

केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय ने हाल ही में 17 करोड़ 32 लाख रुपये का एक बड़ा टेंडर अल्टीनाक कंपनी को सौंपा है। इस टेंडर के तहत अल्टीनाक कंपनी को एक सुरंग का निर्माण करना है और अगले 10 वर्षों तक उसके रखरखाव की भी जिम्मेदारी निभानी होगी। सुरंग निर्माण से लेकर इसके रखरखाव तक सभी कार्यों को उच्च गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के अनुसार पूरा किया जाएगा।

मंत्रालय ने इस प्रोजेक्ट के लिए अल्टीनाक कंपनी के अनुभव और क्षमताओं की गहन जांच के बाद टेंडर सौंपा है, ताकि परियोजना को समय पर और सुरक्षित तरीके से पूरा किया जा सके। इस कदम से केवल सुरंग निर्माण प्रक्रिया में गति आएगी, बल्कि लंबे समय तक इसका प्रभावी और सुरक्षित रखरखाव भी सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Leave a comment