PM Modi Ukraine Visit: पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे पर दुनियाभर की मीडिया के विचार, देखें न्यूयॉर्क टाइम्स से लेकर बीबीसी न्यूज़ की हेडिंग

PM Modi Ukraine Visit: पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे पर दुनियाभर की मीडिया के विचार, देखें न्यूयॉर्क टाइम्स से लेकर बीबीसी न्यूज़ की हेडिंग
Last Updated: 25 अगस्त 2024

PM Modi Ukraine Visit: पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे पर दुनियाभर की मीडिया के विचार, देखें न्यूयॉर्क टाइम्स से लेकर बीबीसी न्यूज़ की हेडिंग 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने 1992 के बाद यूक्रेन का दौरा किया। इस यात्रा पर केवल भारतीय मीडिया, बल्कि वैश्विक मीडिया की भी नजरें बनी रहीं। न्यूयॉर्क टाइम्स, बीबीसी, और गार्जियन जैसे प्रमुख समाचार संस्थानों ने पीएम मोदी के कीव दौरे की विस्तृत कवरेज की हैं।

कीव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक यात्रा यूक्रेन का समापन हो चुका है। शुक्रवार को उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की, जिसमें दोनों नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। पीएम मोदी ने जेलेंस्की को भारत आने का निमंत्रण भी दिया। यह उल्लेखनीय है कि 1992 के बाद यह पहला अवसर है जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने यूक्रेन का दौरा किया। ऐसे महत्वपूर्ण मौके पर पीएम मोदी का यूक्रेन को निमंत्रण देना स्वाभाविक था। इस दौरे पर वैश्विक मीडिया की भी नजरें बनी रहीं। न्यूयॉर्क टाइम्स, बीबीसी, और गार्जियन जैसे प्रमुख समाचार संस्थानों ने पीएम मोदी के कीव दौरे की विस्तृत कवरेज की हैं।

मोदी जी की ऐतिहासिक यूक्रेन यात्रा

पीएम मोदी ने यूक्रेन की यात्रा से पहले रूस का दौरा भी किया था। उस समय भी अमेरिका सहित कई वैश्विक मीडिया की नजरें इस मुलाकात पर टिकी हुई थीं। अब जब पीएम मोदी यूक्रेन के दौरे पर हैं, तो वैश्विक मीडिया की नजरें इस आधिकारिक यात्रा पर भी बनी हुई हैं। आपको बता दें कि पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे ने केवल अंतरराष्ट्रीय मीडिया बल्कि यूक्रेनी और रूसी मीडिया में भी सुर्खियां बटोरी हैं। इसके अलावा, अमेरिका के कई मीडिया संस्थानों की हेडिंग भी पीएम मोदी की यूक्रेन यात्रा पर केंद्रित रही। पाकिस्तान भी इस विषय से अछूता नहीं रहा। तो चलिए, जानते है पीएम मोदी के इस दौरे पर विभिन्न मीडिया ने क्या लिखा हैं।

1. न्यूयॉर्क टाइम्स

न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार ने लिखा है कि 'मोदी दोनों संघर्षरत देशों के साथ अपने देश के संबंधों को बड़ी सावधानी से संभाल रहे हैं। पिछले महीने जब वे मॉस्को गए, तो मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को गले लगाया और भारत रूस के साथ एक महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार बना हुआ है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने पीएम मोदी के कीव दौरे को 'भारतीय नेता का कीव दौरा: यूक्रेन कूटनीति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम' कहा। टाइम्स ने यह भी लिखा कि पीएम मोदी के सामने रूस और यूक्रेन के साथ संतुलन बनाए रखने की एक बड़ी चुनौती हैं।

2. बीबीसी न्यूज़

बीबीसी ने प्रधानमंत्री मोदी के कीव दौरे को 'कूटनीतिक संतुलन का परीक्षण' करार दिया है। इसने यह भी उल्लेख किया कि यह दौरा पुतिन से मुलाकात के कुछ महीनों बाद हुआ है। मोदी का कीव दौरा जेलेंस्की और पश्चिमी नेताओं को संतोषित करने का एक प्रयास हो सकता है। यह मुलाकात भारत की संतुलित विदेश नीति को दर्शाती हैं।

3. गार्जियन न्यूज़

गार्जियन मीडिया ने प्रधानमंत्री मोदी जी के कीव दौरे को ऐतिहासिक करार दिया है। गार्जियन के मुताबिक यह यात्रा 1991 में सोवियत संघ से यूक्रेन की स्वतंत्रता के बाद किसी भी भारतीय नेता की पहली यात्रा रही है। यह दौरा तनावपूर्ण संबंधों के एक दौर के बाद हुआ हैं।

4. निक्केई एशिया न्यूज़

निक्केई एशिया ने लिखा है कि "पश्चिमी दबाव के बावजूद, भारत ने यूक्रेन पर आक्रमण करने के लिए अपने पारंपरिक सहयोगी और हथियार आपूर्तिकर्ता रूस की स्पष्ट निंदा नहीं की है। इसके बजाय, भारत ने बार-बार संघर्ष को हल करने के लिए बातचीत और कूटनीति की आवश्यकता पर जोर दिया है। साथ ही, दक्षिण एशियाई देश रूस के साथ रूसी तेल की खरीद का तेजी से व्यापार बढ़ा रहा हैं।"

5. ले मोंडे न्यूज़

ले मोंडे ने कहा, 'जेलेंस्की ने मोदी की यात्रा को 'ऐतिहासिक क्षण' करार दिया, लेकिन दोनों पक्षों की ओर से किसी भी प्रकार की सफलता के संकेत नहीं मिले। भारतीय विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा था कि यह 'स्पष्ट रूप से एक उलझा हुआ मुद्दा' है और भारत का मानना है कि यदि शांति के साथ प्रयासों को आगे बढ़ाना है, तो मॉस्को को इसमें जरूर शामिल होना चाहिए।'

6. डॉन न्यूज़

पाकिस्तानी मीडिया संस्थान डॉन ने प्रधानमंत्री मोदी की कीव यात्रा को ऐतिहासिक करार दिया है। डॉन ने उल्लेख किया है कि इस समय मोदी मॉस्को और कीव के बीच संभावित शांति के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कीव पहुंचने से पहले, मोदी ने कहा कि वह राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ 'चल रहे संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर अपने विचार साझा करने' की योजना बना रहे हैं।

Leave a comment
 

Latest Columbus News