पुणे की फैक्ट्री में लगी आग, 6 महिला मजदूरों की हुई मौत

पुणे की फैक्ट्री में लगी आग, 6 महिला मजदूरों की हुई मौत
sunil singh kjhgf
Last Updated: 16 जनवरी 2024

पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में एक दुखद घटना घटी, जहां पटाखा बनाने वाली एक फैक्ट्री के गोदाम में आग लग गई। इस घटना में छह मजदूरों की जान चली गई और आठ अन्य घायल हो गए, जिनमें सभी महिलाएं थीं. यह जानकारी पिंपरी-चिंचवड़ नगर आयुक्त शेखर सिंह ने दी। उनके मुताबिक, यह घटना पिंपरी-चिंचवड़ शहर के तलवड़े इलाके में जन्मदिन की मोमबत्तियां और पटाखे बनाने वाली एक फैक्ट्री में हुई। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और फायर ब्रिगेड की सात से आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक काफी समय बीत चुका था। हालांकि फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन मजदूरों की जान नहीं बचा सके। आशंका जताई जा रही है कि कुछ मजदूर अंदर फंसे हो सकते हैं, उन्हें ढूंढने की कोशिश की जा रही है। 

कैसे लगी यह आग?

सूत्रों के मुताबिक, पिंपरी-चिंचवड़ शहर के तलवड़े इलाके में स्थित गोदाम का इस्तेमाल जन्मदिन की मोमबत्तियां और पटाखों के भंडारण के लिए किया जाता था। इस गोदाम में दोपहर करीब तीन बजे आग लग गई। इस घटना में फैक्ट्री के अंदर मौजूद छह लोगों की जलकर मौत हो गई और आठ मजदूर आग की चपेट में आने से घायल हो गए। 

अवैध रूप से चल रहा है यह आतिशबाजी का गोदाम

मिली जानकारी के मुताबिक, जिस फैक्ट्री में आग लगी, वहां पटाखे बनाने का काम होता था। फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी और कई दिनों से आतिशबाजी का अनधिकृत उत्पादन चल रहा था। यह ऑपरेशन कब और कैसे शुरू हुआ इसकी जांच की जा रही है. गोदाम मालिक और मैनेजर से बातचीत चल रही है। 

मामले की चल रही जांच

शेखर सिंह ने कहा, दमकल की गाड़िया मौके पर पहुंचकर आग पे काबू पाया गया।  लेकिन इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है,  की आखिर आग लगी कैसे?  खुलासा हुआ है कि गोदाम बिना लाइसेंस के चल रहा था और यह इस तरह की पहली घटना नहीं है। फिलहाल छह महिलाओं के शव बरामद कर लिए गए हैं और अन्य मजदूरों की तलाश जारी है। साथ ही, आठ घायल श्रमिकों को निजी अस्पतालों में ले जाया गया है। आयुक्त ने बताया कि घायलों को पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम क्षेत्र के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

 

Ram Kishan

- Wed, 07 Feb 2024

It's sad

Leave a comment