सयुंक्त किसान मोर्चा: दिल्ली के रामलीला मैदान में आज किसानों की महापंचायत, 5 हजार किसानों की अनुमति, ट्रैफिक बाधित

सयुंक्त किसान मोर्चा: दिल्ली के रामलीला मैदान में आज किसानों की महापंचायत, 5 हजार किसानों की अनुमति, ट्रैफिक बाधित
Last Updated: 23 मार्च 2024

किसान संगठन सयुंक्त किसान मोर्चा द्वारा आयोजित दिल्ली में इस महापंचायत में देशभर से बड़ी तादात में लोग शामिल होंगे। जिसके दौरान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस प्रशासन ने वाहनों की सुचारु आवाजाही और पैदल आने-जाने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्राफीक एडवाइजरी जारी की है। जिसका प्रबंध आज यानि गुरुवार (14 मार्च) सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक किया गया है।

 Kisan Mahapanchayat: दिल्ली के रामलीला मैदान में आज संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की एक बड़ी किसान महापंचायत (Kisan Mahapanchayat) होने जा रही है। किसान महापंचायत आज सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक होगी। इसके तहत दिल्ली पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के लिए कड़े बंदोस्त किए गए हैं। किसान आंदोलन की कमान संभालने वाले संगठन ने किसानों और मजदूरों से बड़ी संख्या में दिल्ली आने को कहा है। दिल्ली पुलिस ने कड़ी शर्तों के साथ किसान महापंचायत आयोजित करने की मंजूरी दी है। साथ ही इस महापंचायत को लेकर दिल्ली पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई हैं।

5 हजार किसानों की मंजूरी

दिल्ली पुलिस ने कुछ शर्तों के साथ गुरुवार को रामलीला मैदान में 'किसान मजदुर महापंचायत' आयोजित करने की अनुमति दी। जिसमें  पुलिस ने किसानों को 5 हजार से अधिक संख्या में एकत्र नहीं होने, ट्रैक्टर नहीं लाने और रामलीला मैदान में कोई मार्च नहीं करने को कहा है। महापंचायत के दौरान स्थानीय पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बल भी सुरक्षा  के लिए तैनात किए गए हैं और सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

इन रास्तों पर रहेगा जाम

किसान मार्च के मद्देनजर दिल्ली जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के आसपास यातायात प्रभावित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, महापंचाययत कार्यक्रम में लगभग 60 हजार तक की संख्या में लोगों के आने की संभावना है। इसके तहत इस पूरे क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक यातायात प्रभावित रह सकता है। पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजर के अनुसार, भीष्म पितामह मार्ग, जवाहरल नेहरू मार्ग, लोधी रोड, दयाल सिंह-सीजीओ रोड, जोर बाग रोड, डीएवीपी रोड-जेएलएन रोड, स्कोप कॉम्प्लेक्स रोड, एससीआरओ कॉम्प्लेक्स रोड, बारापूला इलेवेटेड रोड, लाला लाजपत राय मार्ग-लोधी रोड क्रॉसिंग, जेएलएन रोड-भीष्म पितामह रोड क्रॉसिंग, लाला लाजपत राय मार्ग, महर्षि रमन मार्ग- लोधी रोड-भीष्म पितामह मार्ग क्रॉसिंग, मथुरा रोड आदि स्थानों पर जाम जैसी स्थिति हो सकती है।

Leave a comment
 

Latest Columbus News