Paris Olympics: ओलंपिक मेडल जीतने के उपलक्ष में Manu Bhaker को प्रधानमंत्री ने दी बधाई, कहा - 'भारत के लिए अविश्वसनीय उपलब्धि है'

Paris Olympics: ओलंपिक मेडल जीतने के उपलक्ष में Manu Bhaker को प्रधानमंत्री ने दी बधाई, कहा - 'भारत के लिए अविश्वसनीय उपलब्धि है'
Last Updated: 28 जुलाई 2024

पेरिस Olympic में भारत के पहले पदक आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निशानेबाज मनु भाकर को बधाई दी है। उन्होंने इस मेडल को भारत के लिए एक ऐतिहासिक जीत बताया है।

Manu Bhaker: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने मैडल का खता खोल दिया है। भारतीय खिलाड़ी मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत के नाम पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। इस तरह वह ओलिंपिक में मेडल जितने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बन गई है। यह पदक पेरिस ओलंपिक में मौजूदा भारत का पहला मेडल है, जो भारतीय खेलों के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

भारत के लिए ऐतिहासिक जीत: पीएम मोदी

प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने निशानेबाज मनु भाकर को ओलिंपिक में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X के जरिए उन्हें शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है और ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के लिए उनकी इस सफलता और भी खास बताया है, क्योंकि मनु भारत के लिए शूटिंग में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। साथ ही उन्होंने इसकी जीत को भारत के लिए एक अविश्वसनीय उपलब्धि बताई है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मनु भाकर को उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा है कि 'मनु भाकर शूटिंग प्रतियोगिता में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। यह एक बड़ी उपलब्धि है और भारतीय खेलों के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। भारत को मनु भाकर पर बहुत गर्व है। उनकी यह उपलब्धि कई खिलाड़ियों, खासकर महिलाओं को प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि मैं कामना करती हूं कि मनु भाकर भविष्य में उपलब्धियों की नई ऊंचाइयों को छुएं।

निशानेबाजी में 12 साल बाद भारत को मेडल

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत के निशानेबाजी पदक के 12 साल के इंतजार को समाप्त कर दिया है। उनकी इस उपलब्धि ने उन्हें भारतीय खेलों के इतिहास में एक विशेष स्थान दिलाया है।

इससे पहले भारत को 2012 में मिला था पदक

बता दने कि भारत को ओलंपिक निशानेबाजी में आखिरी पदक 2012 के लंदन ओलंपिक में मिला था, जब विजय कुमार ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में सिल्वर पदक जीता था। इसके बाद भारत को निशानेबाजी में कोई पदक नहीं मिला था। मनु भाकर ने इस लंबे इंतजार को खत्म किया है।

पेरिस ओलिंपिक 2024 में मनु को मिला कांस्य पदक

पेरिस ओलंपिक 2024 में 22 वर्षीय मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारतीय खेलों के इतिहास में एक महत्वपूर्ण जीत हासिल की है। इसमें मनु भाकर ने 221 अंक के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीतने में सफलता प्राप्त की। इसके अलावा कोरिया की जिन ये ओह ने 243 अंक के साथ सवर्ण पदक और किम येजी ने 241.3 अंक के स्कोर के साथ रजत पदक प्राप्त किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने उन्हें स्पर्धा का शीर्ष स्थान दिलाया।

 

 

 

 

Leave a comment