MP News: कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, पार्टी के पूर्व MLA शुक्ला सहित कई दिग्गज नेताओं ने BJP का दामन थामा

MP News: कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, पार्टी के पूर्व MLA शुक्ला सहित कई दिग्गज नेताओं ने BJP का दामन थामा
Last Updated: 20 अप्रैल 2024

मध्य प्रदेश की कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा। भोपाल सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में पूर्व कांग्रेस विधायक शुक्ला सहित कई नेताओं ने शुक्रवार को BJP का दामन थामा।

Loksabha Election: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को मध्य प्रदेश में एक और बड़े का सामना करना पड़ा है। भोपाल में एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में कई कांग्रेसी दिग्गज नेता और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थामा है। BJP में शामिल हुए कांग्रेसी नेताओं में शिवपुरी के पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला भी शामिल हैं। सीएम ने सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत किया।

कांग्रेसी नेताओं ने BJP की सदस्यता ली

मिली जानकारी के अनुसार, 19 अप्रैल को मतदान के बाद शनिवार (20 अप्रैल) को एक बार फिर पूर्व विधायक समेत कई कांग्रेस नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद , न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक नरोत्तम मिश्रा, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी के समक्ष भाजपा कार्यालय में सभी ने सदस्यता ग्रहण की।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने स्वागत किया

बताया जा रहा है कि शनिवार को बीजेपी कार्यालय में कांग्रेस के शिवपुरी के पूर्व MLA हरिवल्लभ शुक्ला, MP कांग्रेस सिंधी कल्याण समिति के पूर्व प्रदेश महामंत्री महेश गुरबाणी, जिला महामंत्री कांग्रेस शिवपुरी आलोक शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस पूर्व महासचिव कमल सिंह रघुवंशी, प्रदेशाध्यक्ष सोशल मीडिया संगठन (टीम कमलनाथ) गौरव शर्मा, पूर्व महासचिव प्रदेश कांग्रेस अमित दांतरे, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष जुझारपुर अमर सिंह यादव, सेवादल कांग्रेस उपाध्यक्ष होशंगाबाद राहुल सिंह समेत कांग्रेस पार्षद, सरपंच-उपसरपंच और 100 से अधिक पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जहां कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी नेताओं को बीजेपी पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

सीएम ने इस मौके पर कहा

इस मौके पर मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, ''भारतीय जनता पार्टी (BJP) को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाना है। जो लोग देश और प्रदेश की सच्चे मन से सेवा करना चाहते हैं, बीजेपी उनका स्वागत करती है। लोकतंत्र में राजनीति भारतीय जनता पार्टी करती है। वाद-विवाद केवल कांग्रेस में दिखता है।

उन्होंने आगे कहा कि शुक्रवार (19 अप्रैल) को पहले चरण का मतदान हुआ है, सभी जगह से अनुकूल परिणाम आने की उम्मीद है। इस बार भी मोदी सरकार बनने जा रही है।मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा सहित सभी 29 सीटों में अब कमल खिलेगा।

Leave a comment