Odisha: पीएम मोदी फिर ओडिशा का करेंगे दौरा, पुरी में रोड शो और जनसभा को करेंगे संबोधित

Odisha: पीएम मोदी फिर ओडिशा का करेंगे दौरा, पुरी में रोड शो और जनसभा को करेंगे संबोधित
Last Updated: 13 मई 2024

लोकसभा चुनावों के चलते दो दिन पहले पीएम मोदी का ओडिशा दौरे के दौरान तीन-तीन जनसभा एवं रोड शो करने के बाद एक बार फिर से ओडिशा आने की तैयारी कर रहे है। इसके दौरान प्रधानमंत्री पुरी में रोड शो करेंगे और कटक एवं अनुगुल में जनसभा को संबोधित करेंगे।

PM Modi Odisha Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (11 मई) को चुनावी सभा को संबोधित करने ओडिशा दौरे पर पहुंचे थे। इसी बीच बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने ओडिशा की लोकसभा सीटों पर अपना फोकस बना रखा है।

दो दिन पहले शनिवार को ओडिशा में तीन-तीन जनसभा एवं रोड शो संपन्न कर सीधे तौर पर नवीन पटनायक सरकार पर हमला बोलने वाले पीएम मोदी एक फिर 20 मई को ओडिशा दौरे पर रहे हैं।

जनसभा को करेंगे संबोधित

ओडिशा के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता गोलक महापात्र ने subkuz.com टीम को जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 मई को एक बार फिर ओडिशा दौरे पर आएंगे। पीएम मोदी के दौरे के शेड्यूल अनुसार पुरी में मेगा रो शो करेंगे, इसके साथ ही कटक और अनुगुल में पीएम जनसभा को संबोधित करेंगे।

बता दें कि इससे पहले भी पीएम मोदी बीते शुक्रवार - शनिवार को ओडिशा दौरे पर आए थे और उन्होनें संबोधन में सीधे तौर पर ओडिशी सरकार नवीन पटनायक पर हमला बोलना था।

अमित शाह और जेपी नड्डा का ओडिशा दौरा

subkuz.com टीम को मिली जानकारी के अनुसार महापात्र ने बताया कि लोकसभा चुनावों के बीच केवल प्रधानमंत्री ही नहीं इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी ओडिशा दौरे पर रहे हैं। बताया गया कि गृहमंत्री अमित शाह 15 मई को ओडिशा दौरे पर आएंगे और राउरकेला, कंटाबांजी एवं सोरड़ा में चुनावीसभा को संबोधित करेंगे।

इसी दौरान से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी जनसभा को संबोधित 17 मई को ओडिशा रहे हैं। वहां सुंदरगड़, हिंजिली एवं पद्मपुर में सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा नेताओं का कहना है कि इस बार हमारे राज्य में बदलाव निश्चित है। बताया जा रहा है कि लोग जन विरोधी बीजद सरकार के भ्रष्टाचार से तंग चुके हैं।

भाजपा कार्यकर्त्ता तैयारियों में जुटे

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी.नड्डा के दौरे से राज्य के नेता एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उनके आने के उपलक्ष में तैयारियों में जुट गए हैं। 4 जून को आने वाले चुनावी नतीजों के तहत इसका असर देखने को मिलेगा। साथ ही ओडिशा में डबल इंजन वाली सरकार बनेगी।

 

 

 

 

Leave a comment