Punjab: चुनावों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दलवीर सिंह गोल्डी ने छोड़ी पार्टी

Punjab: चुनावों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दलवीर सिंह गोल्डी ने छोड़ी पार्टी
Last Updated: 02 मई 2024

पंजाब में कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक जिला अध्यक्ष दलवीर सिंह गोल्डी (Dalwir Singh Goldi) ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफे दे दिया है। इसके बाद उन्होंने आम  आदमी पार्टी (AAP) ज्वाइन कर ली है।

Lok Sabha Election 2024: पंजाब लोकसभा चुनावों के बीच पूर्व विधायक जिला प्रधान दलवीर सिंह गोल्डी (Dalwir Singh Goldy) ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफे देने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस दौरान उनके साथ पंजाब सीएम भगवंत मान के साथ-साथ संगरूर से पार्टी के उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर भी वहां मौजूद रहे।

दलवीर को सदस्यता दिलाते हुए मान ने कहा

subkuz.com को मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आप (AAP) में हाईकमान कल्चर नहीं है सभी अपने भाई हैं। उन्होंने कहा कि, ''युवा के आने से आम आदमी पार्टी (AAP) को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा हमें पंजाब राज्य को पंजाब बनाना है ना की कैलिफोर्निया।, उन्होंने कहा कि हम उनके (दलवीर सिंह) समर्थन के साथ उनका पार्टी में स्वागत करते हैं।'',

दलवीर ने क्यों छोड़ी पार्टी

पंजाब की धूरी सीट से विधायक रह चुके दलवीर गोल्डी लोकसभा चुनाव में संगरूर सीट से टिकट चाहते थे। लेकिन कांग्रेस पार्टी  ने इस सीट से तीन बार विधायक के पद पर रह चुकेसुखपाल हकयरा को प्रत्याशी के रूप में चुना। जिस पर दलवीर ने 16 अप्रैल को पार्टी की और से टिकट नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई और कहा कि पार्टी को 'किसी के साथ विश्वाघात नहीं करना चाहिए।'

 गोल्डी ने किया दावा

रिपोर्ट्स के मुताबिक दलबीर गोल्डी ने कहा कि किसी समय मैं सीएम भगवंत मान के खिलाफ लड़ा था और आज इन्होंने मुझे अपने साथ बिठाया है। वह (भगवंत मान) सांसद रहते हुए भी हमेशा मेरे साथ रहे हैं। इसके साथ ही दलबीर ने दावा किया कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ी नहीं, बल्कि उन्हें पार्टी से निकाला गया है।

दलवीर गोल्डी की सियासत

गौरतलब है कि, 2022 में पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा त्यागपत्र देने के बाद खाली हुई संगरूर की संसदीय सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस ने दलवीर गोल्डी पर दांव खेला था, लेकिन वहीं गोल्डी अकाली दल () के सिमरनजीत मान से हार गए थे। बता दें कि गोल्डी अपने कॉलेज समय से ही कांग्रेस के साथ जुड़े हुए हैं।

इसके अलावा दलवीर सिंह गोल्डी 2012 में कांग्रेस की टिकट के दावेदार थे, लेकिन तब उनको टिकट नहीं मिली थी। फिर 2017 में उन्हें कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवार बनाया और वहां से जीत हासिल की। जानकारी के अनुसार,साल 2022 में कांग्रेस की टिकट पर गोल्डी ने धुरी से आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन उनको वहां से मात मिली।

Leave a comment