JSSC JGGLCCE 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने JGGLCCE 2023 परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी की जारी, सितंबर में आयोजित की गई थी परीक्षा

JSSC JGGLCCE 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने JGGLCCE 2023 परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी की जारी, सितंबर में आयोजित की गई थी परीक्षा
Last Updated: 19 अक्टूबर 2024

JSSC ने JGGLCCE परीक्षा का आयोजन सितंबर में 21 और 22 तारीख को किया था। इसके चार दिन बाद उत्तरकुंजी रिलीज की गई थी, और कैंडिडेट्स को आपत्तियां उठाने का अवसर दिया गया था। उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों के बाद, JSSC ने झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगा परीक्षा की अंतिम उत्तरकुंजी जारी कर दी है।

नई दिल्ली: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगा परीक्षा (JGGLCCE 2023) की फाइनल उत्तरकुंजी आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जारी कर दी है।परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स इसे पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके लिए अभ्यर्थियों को संबंधित लिंक पर क्लिक करके उत्तरकुंजी को पीडीएफ मोड में डाउनलोड करना होगा। इसके बाद वे स्क्रीन पर उत्तरकुंजी देख सकते हैं और भविष्य के लिए इसे सेव भी कर सकते हैं।

JSSC JGGLCCE 2023 फाइनल उत्तरकुंजी: परीक्षा 21-22 सितंबर को हुई थी

झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगा परीक्षा का आयोजन 21 और 22 सितंबर, 2024 को किया गया था। इसके बाद, उत्तरकुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 26 से 28 सितंबर तक का समय दिया गया। उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की जांच विशेषज्ञों की समिति ने की, जिसके परिणामस्वरूप कुछ प्रश्नों की उत्तरकुंजी को संशोधित करने का परामर्श दिया गया।

आयोग ने सभी विचारों के बाद अब संशोधित फाइनल उत्तरकुंजी जारी कर दी है, जिसे कैंडिडेट्स पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है। इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न विभागों में कुल 2017 रिक्तियों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को पोर्टल पर विजिट करना होगा।

JSSC JGGLCCE 2023 फाइनल उत्तरकुंजी: डाउनलोड करने का तरीका

झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की उत्तरकुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाना होगा। होमपेज पर "नया क्या है" टैब पर क्लिक करें। इसके बाद, JGGLCCE-2023 फाइनल आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।

आपकी स्क्रीन पर उत्तरकुंजी प्रदर्शित हो जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी की जांच करें और इसे डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट भी ले लें। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने इस विषय में जारी नोटिफिकेशन में बताया है कि उपरोक्त विषयों/प्रश्नों के अतिरिक्त अन्य सभी विषयों/प्रश्नों की उत्तरकुंजी वही रहेगी जो आवश्यक सूचना संख्या 23 दिनांक 26.9.2024 द्वारा प्रकाशित की गई है।

इसके अलावा, जिन प्रश्नों के सामने X अंकित है, वे प्रश्न रद्द माने जाएंगे। ऐसे प्रश्नों के लिए उस विषय की परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों को पूरे अंक प्रदान किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं।

 

Leave a comment
 

ट्रेंडिंग News