उत्तर प्रदेश: बसपा ने लोकसभा चुनावों की 11वीं लिस्ट की जारी, कैसरगंज सीट से नरेंद्र पांडे समेत 6 उम्मीदवारों का एलान

भारत हिंदी न्यूज़, दिल्ली न्यूज़, उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे हिंदी न्यूज़, 2 मई न्यूज़, बसपा ने लोकसभा चुनावों की 11वीं लिस्ट की जारी यूपी हिंदी न्यूज़ यूपी

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने गुरुवार (2 मई) को अपने 6 की उम्मीदवारों की 11वीं लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने कैसरगंज सीट से उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है।

Lok Sabha Election: मायावती की अगुवाई वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने 6 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। जारी की गई 11वीं लिस्ट के साथ लखनऊ पूर्वी सीट पर कराए जा रहे उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। पार्टी ने कैसरगंज की लोकसभा सीट से नरेंद्र पाण्डेय को टिकट दिया है तो वहीं, आजमगढ़ में प्रत्याशी फेर बदल किया गया है।

11वीं लिस्ट में उम्मीदवारों के नाम

मायावती की बसपा ने चुनावों के लिए उम्मीदवारों की 11वीं लिस्ट जारी की है जिसमें गोंडा से सौरभ कुमार मिश्रा, कैसरगंज से नरेंद्र पांडे, डुमरियागंज से मोहम्मद नदीम मिर्जा, बाराबंकी से शिव कुमार दोहरे, संतकबीरनगर से नदीम अशरफ और आजमगढ़ से मशहूद अहमद को टिकट दिया है।

बताया जा रहा है कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने आजमगढ़ सीट से तीसरी बार अपना प्रत्याशी बदला है। इससे पहले यहां से बसपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भीम राजभर। इसके बाद सबीहा अंसारी को आजमगढ़ लोकसभा सीट से टिकट दिया गया था। लेकिन अब तीसरी बार मशहूद अहमद उस सीट से उम्मीदवार होंगे।

उत्तर प्रदेश: बसपा ने लोकसभा चुनावों की 11वीं लिस्ट की जारी, कैसरगंज सीट से नरेंद्र पांडे समेत 6 उम्मीदवारों का एलान

इससे पहले 10 लिस्ट जारी

अभी हाल ही में चुनावों के चलते बसपा सुप्रीमो मायावती ने लोकसभा उम्मीदवारों की 10 लिस्ट जारी की थी, जिसमें अमेठी, प्रतापढ़, झांसी की सीटों से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। subkuz.com टीम को मिली जानकारी के अनुसार बसपा ने अमेठी से अपना उम्मीदवार बदल दिया और उनकी जगह नन्हें सिंह चौहान को चुनावी मैदान में उतारा है। इससे पहले रवि प्रकाश मौर्या को टिकट दिया था। वहीं, झांसी से रवि प्रकाश कुशवाह और प्रतापगढ़ से प्रथमेश मिश्रा कोउम्मीदवार बनाया है।

20 मई को होगा मतदान

subkuz.com को मिली जानकारी के अनुसार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) रायबरेली सीट से भी अपने उम्मीदवार का ऐलान कर चुकी है। उसने ठाकुर प्रसाद यादव को टिकट दिया है। बता दें कि इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक अपने किसी भी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की है। इन लोकसभा सीटों पर 20 मई को वोटिंग होगी और इस पर नामांकन करने का अंतिम दिन 3 मई है।

Leave a comment