यूपी न्यूज़: चुनावी मैदान में उतरीं अफजाल अंसारी की बेटी नुसरत, गाजीपुर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

भारत हिंदी न्यूज़, नई दिल्ली हिंदी न्यूज़, उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे हिंदी न्यूज़, 30 अप्रैल हिंदी न्यूज़, चुनावी मैदान में उतरीं अफजाल अंसारी की बेटी नुसरत

गाजीपुर में इन दिनों अफजाल अंसारी की बेटी नुसरत अंसारी की मंदिर में पूजा अर्चना में शामिल और चुनाव प्रचार करती नजर आ रही है। बता दें कि गाजीपुर लोकसभा सीट पर इस समय सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी हैं।

Ghazipur Election: लोकसभा चुनाव में पहली बार सांसद व समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अफजाल अंसारी की बेटी नुसरत भी चुनाव प्रचार में उतर गई है। नुसरत ने अचानक चुनाव मैदान में उतरकर सभी को चौंका दिया है। चुनावों के दौरान नुसरत ने आदर्श बाजार के शिवमंदिर में भी पूजा अर्चना की और महिलाओं के साथ शिव चर्चा में भाग लिया।बताया जा रहा है कि नुसरत अब राजनीति में एंट्री कर चुकी है।

नुसरत ने जैकिशन साहू से मुलाकात की

मिली जानकारी के अनुसार माफिया मुख्तार अंसारी की भतीजी नुसरत अपने पिता और सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी को जिताने के लिए मंदिरों में पूजा-पाठ करती हुई नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि वह चुनावों के चलते महिला टोली के साथ सोमवार (29 अप्रैल) को आदर्श बाजार में भी चुनावी प्रचार के लिए घूमीं।

यूपी न्यूज़: चुनावी मैदान में उतरीं अफजाल अंसारी की बेटी नुसरत, गाजीपुर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

उन्होंने सबसे पहले सदर MLA जैकिशन साहू से मुलाकात की। इसके बाद महिलाओं के साथ घर-घर जाकर लोगों से जनसंपर्क किया। वहीं सपा के जिला कार्यालय पर पार्टी महिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर चुनावी मुद्दे पर चर्चा की।

अफजाल अंसारी को 4 साल की सजा

दरअसल, सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी को 29 अप्रैल 2023 को गाजीपुर की MP-MLA कोर्ट से तत्कालीन भाजपा विधायक कृष्णानंद राय सहित सात लोगों की हत्या के गैंगेस्टर मामले में 4 साल की सजा हुई थी और उनकी संसद सदस्यता भी रद्द हो गयी थी।

subkuz.com टीम को मिली जानकारी के अनुसार अफजाल अंसारी ने सजा के खिलाफ जाकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और सुप्रीम कोर्ट ने उनकी संसद सदस्यता बहाल कर, उनको चुनाव लड़ने के योग्य करार दिया। साथ ही इलाहाबाद हाइकोर्ट को चुनावो में 30 जून 2024 तक मामले का निस्तारण का आदेश दिया।

यूपी न्यूज़: चुनावी मैदान में उतरीं अफजाल अंसारी की बेटी नुसरत, गाजीपुर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

सपा ने अफजाल को प्रत्याशी घोषित किया

बता दें कि अंसारी की अपील पर दो मई को हाइकोर्ट में इस मामले पर सुनवाई होगी। जिसके तहत मामले में 30 जून तक फैसला आना तय है। चुनावो के चलते गाजीपुर में 7 मई से नामांकन शुरू होना है। समाजवादी पार्टी ने अफजाल अंसारी को गाजीपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर रखा है, लेकिन कोर्ट के फैसले को लेकर अभी संदेह की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में अफजाल की बेटी नुसरत का मैदान में उतरना कई संकेत दे रहा है। सुनने में आया है कि फैसला विपरित आने की स्थिति में अफजाल अंसारी की बेटी चुनाव मैदान में उतर सकती है।

Leave a comment