2026 MTV VMAs Nominations: मैडोना सबसे आगे; शकीरा और टेट मैकरे को मिले 3-3 नामांकन

2026 MTV VMAs Nominations: Madonna 11 नामांकनों के साथ सबसे आगे हैं। Taylor Swift को 9, जबकि Shakira और Tate McRae को 3-3 नामांकन मिले हैं।

2026 MTV वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड्स (VMAs) के नॉमिनेशन का ऐलान हो चुका है और इस बार पॉप आइकन मैडोना सबसे आगे हैं। मैडोना को कुल 11 वोट मिले हैं, जिसके साथ उन्होंने नॉमिनेशन की सूची में पहला स्थान हासिल किया है।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: संगीत जगत के प्रतिष्ठित MTV Video Music Awards (VMAs) 2026 के लिए नामांकन की घोषणा हो चुकी है। इस बार पॉप आइकन मैडोना सबसे ज्यादा नामांकनों के साथ चर्चा में हैं। उन्हें कुल 11 वोट/नामांकन मिले हैं। उनके बाद टेलर स्विफ्ट नौ नामांकनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।नामांकन सूची से साफ है कि इस साल VMAs में दिग्गज कलाकारों और नई पीढ़ी के लोकप्रिय सितारों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। एरियाना ग्रांडे और सबरिना कारपेंटर सात-सात नामांकनों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

मैडोना के नाम सबसे ज्यादा नामांकन

2026 VMAs में मैडोना एक बार फिर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने में सफल रही हैं। उन्हें कुल 11 नामांकन मिले हैं, जो इस साल किसी भी कलाकार से ज्यादा हैं। मैडोना के बाद टेलर स्विफ्ट नौ नामांकनों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं एरियाना ग्रांडे और सबरीना कारपेंटर को सात-सात नामांकन मिले हैं।इसके अलावा ब्रूनो मार्स, जारा लार्सन और पिंकपैंथरेस को पांच-पांच नामांकन हासिल हुए हैं। BLACKPINK की लिसा चार नामांकनों के साथ सूची में आगे हैं।

टेट मैकरे और शकीरा को तीन-तीन नामांकन मिले हैं। इस तरह शकीरा इस बार सबसे ज्यादा नामांकन पाने वाले कलाकारों की सूची में शीर्ष नामों के बाद नजर आ रही हैं।

Artist of the Year में बड़ी टक्कर

2026 MTV VMAs में Artist of the Year अवॉर्ड के लिए कई बड़े नाम आमने-सामने होंगे। इस श्रेणी में मैडोना, टेलर स्विफ्ट, एरियाना ग्रांडे, सबरीना कारपेंटर, ब्रूनो मार्स और मॉर्गन वॉलन जैसे कलाकार शामिल हैं। यह श्रेणी इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें अलग-अलग संगीत शैलियों और पीढ़ियों के लोकप्रिय कलाकार एक-दूसरे को चुनौती देंगे। मैडोना और टेलर स्विफ्ट जैसे स्थापित सितारों के साथ नई पीढ़ी की कलाकारों की मौजूदगी मुकाबले को और दिलचस्प बना रही है।

Video of the Year कैटेगरी में भी कई चर्चित म्यूजिक वीडियो शामिल हैं। मैडोना के ‘Confessions II – The Film’, टेलर स्विफ्ट के ‘The Fate of Ophelia’, सबरीना कारपेंटर के ‘Tears’, एरियाना ग्रांडे के ‘Hate That I Made You Love Me’ और ब्रूनो मार्स के ‘I Just Might’ को मुकाबले में जगह मिली है। इस श्रेणी में विजेता का चुनाव दर्शकों और संगीत उद्योग के लिए खास दिलचस्प होगा, क्योंकि सभी नामांकित कलाकारों के वीडियो को काफी ध्यान मिला है।

लॉस एंजिल्स में होगा 2026 VMAs

इस साल MTV Video Music Awards का आयोजन लॉस एंजिल्स के Peacock Theater में किया जाएगा। यह करीब नौ साल बाद पहली बार होगा जब VMAs का आयोजन वेस्ट कोस्ट पर किया जा रहा है। इससे पहले 2017 में VMAs का प्रसारण लॉस एंजिल्स से हुआ था। उस समारोह की मेजबानी पॉप स्टार कैटी पेरी ने की थी।

2026 का VMAs समारोह 27 सितंबर को प्रसारित किया जाएगा। हालांकि शो के होस्ट के नाम की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। 2026 MTV VMAs का निर्माण Gunpowder & Sky कर रहा है। MTV के अनुभवी निर्माता Van Toffler को प्रमुख निर्माता की भूमिका दी गई है। इसके अलावा Jesse Ignjatovic, Barbara Bialkowski, Bruce Gillmer, Barry Barclay और Floris Bauer कार्यकारी निर्माता के तौर पर जुड़े हैं। Melanie Block को-एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर और Gary Lanvy को-प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a comment