बाजार में बिक रहे नकली iPhones! जानें असली iPhone पहचानने का तरीका और बचें ठगी से

नकली iPhones से बचने के लिए जानें असली iPhone पहचानने के तरीके। सीरियल नंबर, IMEI, पैकेजिंग और iOS वर्जन की जांच करके आप अपनी डिवाइस की असलियत पता कर सकते हैं।

Apple iPhones की लोकप्रियता दुनियाभर में लगातार बढ़ती जा रही है, और इसी दीवानगी का फायदा कुछ लोग गलत तरीके से उठा रहे हैं। बाजार में अब नकली iPhones की तादाद भी बढ़ गई है, और कई बार रिपेयरिंग के दौरान असली iPhones को भी नकली मॉडल्स से बदल दिया जाता है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि आप कैसे पहचान सकते हैं कि आपका iPhone असली है या नकली। आज हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप नकली iPhones से बच सकते हैं

Identify Duplicate iPhones

Apple iPhones अपनी स्टाइलिश डिजाइन, मजबूत सुरक्षा और विश्वसनीयता के कारण दुनिया भर में अत्यधिक लोकप्रिय हैं। यही कारण है कि iPhone हर स्मार्टफोन यूजर की पहली पसंद बन चुका है। 2024 की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, Apple ने केवल iPhones की बिक्री से 39 अरब अमेरिकी डॉलर का राजस्व अर्जित किया है।

बाजार में बिक रहे नकली iPhones! जानें असली iPhone पहचानने का तरीका और बचें ठगी से

हालांकि, iPhones की बढ़ती लोकप्रियता के कारण अब बाजार में नकली iPhones की तादाद भी बढ़ गई है। इन नकली iPhones को असली iPhone से पहचानना मुश्किल हो सकता है। इस स्थिति से निपटने के लिए हम आपको कुछ आसान तरीके बताएंगे, जिनकी मदद से आप आसानी से असली और नकली iPhone में फर्क कर सकेंगे।

नकली iPhones से बचने के लिए पैकेजिंग की जांच जरूरी

असली iPhone की पैकेजिंग हमेशा उच्च गुणवत्ता की होती है और इसमें प्रोडक्ट की सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है। इसमें आपको iPhone के मॉडल और उसकी विशेषताओं का विवरण मिलता है, साथ ही बारकोड और QR कोड भी होते हैं, जो प्रोडक्ट की सत्यता की पुष्टि करने में मदद करते हैं।

बाजार में बिक रहे नकली iPhones! जानें असली iPhone पहचानने का तरीका और बचें ठगी से

अगर आपको ऐसा iPhone मिलता है, जिसका बॉक्स बिना बारकोड या QR कोड के हो, तो यह संकेत है कि वह नकली iPhone हो सकता है। इसलिए, iPhone खरीदते समय उसकी पैकेजिंग को अच्छे से चेक करें और सुनिश्चित करें कि सभी जरूरी विवरण मौजूद हों।

iPhone के सीरियल नंबर और IMEI नंबर की जांच करें

बाजार में बिक रहे नकली iPhones! जानें असली iPhone पहचानने का तरीका और बचें ठगी से

iPhone की वास्तविकता सुनिश्चित करने के लिए सीरियल नंबर और IMEI नंबर की जांच करना बेहद आवश्यक है। जानिए कैसे आप इन दोनों नंबरों से अपने फोन की प्रामाणिकता जांच सकते हैं:

सीरियल नंबर की जांच करें

• सबसे पहले अपने iPhone की सेटिंग्स में जाएं।

• फिर General विकल्प पर टैप करें और About में जाएं।

• यहां आपको फोन का सीरियल नंबर मिलेगा। इसे नोट करें और Apple Check Coverage वेबसाइट पर जाकर इस नंबर को दर्ज करें, ताकि आप अपने फोन की असलियत सुनिश्चित कर सकें।

IMEI नंबर चेक करें

बाजार में बिक रहे नकली iPhones! जानें असली iPhone पहचानने का तरीका और बचें ठगी से

• अपने फोन से *#06# डायल करें।

• स्क्रीन पर IMEI नंबर दिखेगा।

• अब इस IMEI नंबर को फोन के बॉक्स पर लिखे IMEI नंबर से मिलाएं।

इस प्रक्रिया से आप आसानी से अपने iPhone की असलियत की पुष्टि कर सकते हैं।

iPhone की असलियत जानने के लिए iOS के साथ सॉफ़्टवेयर की जांच करे

बाजार में बिक रहे नकली iPhones! जानें असली iPhone पहचानने का तरीका और बचें ठगी से

iPhone की असलियत जांचने के लिए यूजर्स के पास दो आसान और प्रभावी तरीके हैं। पहला तरीका iOS वर्जन की जांच करना है। इसके लिए यूजर्स को सेटिंग्स में जाकर General ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और फिर Software Update सेक्शन में अपने डिवाइस का iOS वर्जन देख सकते हैं। दूसरा तरीका Siri का इस्तेमाल करना है। अगर यूजर्स Siri से "Hey Siri" कहें और Siri प्रतिक्रिया दे, तो यह संकेत है कि डिवाइस असली है। अगर Siri रिस्पॉन्ड नहीं करती, तो हो सकता है कि डिवाइस नकली हो। इन दोनों तरीकों से आप आसानी से अपने iPhone की असलियत की जांच कर सकते हैं।

App स्टोर को चेक करें

iPhones में जहां एंड्रॉयड में गूगल प्ले स्टोर होता है, वहीं iPhones में App Store होता है। यदि आपके iPhone में App Store गायब है, तो यह एक अहम संकेत हो सकता है कि आपका डिवाइस असली नहीं है। ऐसे मामलों में, आप Apple के आधिकारिक स्टोर में जाकर अपने फोन की जांच करवा सकते हैं। यह आसान तरीका आपको नकली iPhones से बचने और धोखाधड़ी से सुरक्षित रखने में मदद करेगा।

Leave a comment