बांग्लादेश की विशेष अदालत 17 नवंबर को शेख हसीना केस में सुनाएगी फैसला

बांग्लादेश की विशेष अदालत 17 नवंबर को शेख हसीना के खिलाफ केस में फैसला सुनाएगी। जानें मामले की पूरी पृष्ठभूमि और संभावित नतीजों की जानकारी। अभियोजन पक्ष

बांग्लादेश की विशेष अदालत अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (International Crimes Tribunal) पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ मानवता के खिलाफ अपराध के मामले में 17 नवंबर को फैसला सुनाएगी। इस फैसले को लेकर देश में तनावपूर्ण माहौल है। 

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की विशेष अदालत ‘अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण’ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ 17 नवंबर को फैसला सुनाने जा रही है। फैसले के मद्देनजर देश में तनाव का माहौल है। गुरुवार को शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने बंद का एलान किया है। बंद के चलते राजधानी ढाका में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और स्थिति लॉकडाउन जैसे हालात की तरह है। 

बांग्लादेश पूरे देश में हाई अलर्ट पर है। अभियोजक टीम के एक सदस्य ने बताया कि अपराध न्यायाधिकरण निर्धारित शेड्यूल के अनुसार अपना फैसला सुनाएगा।

फैसले के खिलाफ बढ़ा तनाव

शेख हसीना के साथ ही इस मामले में पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान और पूर्व पुलिस प्रमुख अब्दुल्ला अल मनुन आरोपी हैं। अभियोजन पक्ष ने शेख हसीना के लिए मौत की सजा की मांग की है। बांग्लादेश में इस फैसले को लेकर गुरुवार को अवामी लीग ने बंद का एलान किया है। बंद के चलते राजधानी ढाका की सड़कें सुनसान हैं और बसों की आवाजाही सीमित है। कई निजी संस्थानों और विश्वविद्यालयों ने अपनी कक्षाएं ऑनलाइन कराने का निर्णय लिया है।

बांग्लादेश की विशेष अदालत 17 नवंबर को शेख हसीना केस में सुनाएगी फैसला

ढाका में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सेना, बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश और दंगा रोधी पुलिस की तैनाती की गई है। सरकारी अधिकारी बता रहे हैं कि शहर में लॉकडाउन जैसे हालात हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ढाका, मुंशीगंज, सेंट्रल तंगैल और गोपालगंज में अज्ञात लोगों ने पांच खाली बसों को आग लगा दी। इससे शहर में सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी कर दी गई है।

अभियोजन पक्ष की मांग और आरोप

अभियोजन पक्ष का कहना है कि शेख हसीना, असदुज्जमां खान और अब्दुल्ला अल मनुन ने छात्र आंदोलनों को कुचलने की कोशिश की थी। इसी छात्र आंदोलन के चलते शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था और उन्हें बांग्लादेश छोड़कर भारत आना पड़ा। अभियोजन पक्ष ने कोर्ट से कड़ी सजा की मांग की है। वहीं शेख हसीना ने आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया है और कहा कि उनके खिलाफ ट्रिब्यूनल निष्पक्ष नहीं है।

इस फैसले को लेकर न केवल बांग्लादेश में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान बढ़ गया है। सुरक्षा बलों की तैनाती और बंद का असर व्यापार, शिक्षा और सार्वजनिक जीवन पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

 

Leave a comment