Bangladesh Voilence: बांग्लादेश में हालात हुए बेकाबू, प्रधानमंत्री शेख हसीना दे सकती hai पद से इस्तीफा; सेना संभाल सकती है देश की कमान

इंडिया हिंदी न्यूज़, स्टॉक मार्केट, अमेरिका हिंदी न्यूज़, देश की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, बांग्लादेश हिंदी न्यूज़, बांग्लादेश, हरियाणा न्यूज़, न्यूज़

Bangladesh Voilence: बांग्लादेश में हालात हुए बेकाबू, प्रधानमंत्री शेख हसीना दे सकती hai पद से इस्तीफा; सेना संभाल सकती है देश की कमान

बांग्लादेश में पिछले महीने से चल रही जानलेवा हिंसा के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने की चर्चा होने लगी है। समाचार एजेंसी के मुताबिक शेख हसीना बांग्लादेश देश छोड़कर भारत के लिए रवाना हो गई हैं।

Bangladesh Voilence: बांग्लादेश में हालात हुए बेकाबू, प्रधानमंत्री शेख हसीना दे सकती hai पद से इस्तीफा; सेना संभाल सकती है देश की कमान

ढाका: बांग्लादेश में पिछले महीने से जारी जानलेवा हिंसा के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना का इस्तीफा देने की चर्चा होने लगी है। समाचार एजेंसी के मुताबिक शेख हसीना बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे सकती हैं, क्योकि हिंसा में शामिल छात्र लगातार शेख हसीना से इस्तीफा देने की मांग कर रहे थे. बता दें प्रधानमंत्री हसीना एक सैन्य हेलीकॉप्टर से भारत के लिए रवाना हो गई हैं। हसीना अपनी बहन के साथ 'गणभवन' छोड़कर सुरक्षित जगह पर चली गई हैं। अब बांग्लादेश की कमान सेना संभाल सकती हैं।

प्रधानमंत्री अपनी बहन के साथ भारत के लिए हुई रवाना

Bangladesh Voilence: बांग्लादेश में हालात हुए बेकाबू, प्रधानमंत्री शेख हसीना दे सकती hai पद से इस्तीफा; सेना संभाल सकती है देश की कमान

बांग्लादेश में पिछले महीने से जारी जानलेवा हिंसा के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना अपनी बहन के साथ आधिकारिक निवास स्थान 'गणभवन' को छोड़कर सुरक्षित जगह भारत के लिए रवाना हो गई हैं। बता दें कि बांग्लादेश में सरकारी नौकरी में आरक्षण खत्म करने को लेकर छात्रों द्वारा हिंसक प्रदर्शन किया जा रहा हैं। जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारी लगातार प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। आखिरकार हसीना ने सब को चुप करते हुए सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे ही दिया।

बांग्लादेश में लगा अनिश्चित काल के लिए कर्फ्यू

Bangladesh Voilence: बांग्लादेश में हालात हुए बेकाबू, प्रधानमंत्री शेख हसीना दे सकती hai पद से इस्तीफा; सेना संभाल सकती है देश की कमान

बांग्लादेश में पिछले महीने से जारी जानलेवा हिंसा प्रदर्शनकारियों और सत्तारूढ़ पार्टी के समर्थकों के बीच और ज्यादा भड़क गई है. बता दें इस हिंसा में अब तक कुल 14 पुलिसकर्मियों समेत करीब 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इस जानलेवा हिंसा में हजारों लोग भी घायल हुए हैं। बांग्लादेश में हालात इतने बेकाबू हो चुके हैं कि सरकार को पूरे देश में अनिश्चित काल के लिए कर्फ्यू लगान पड़ा।

देश की कमान सेना के हाथ

Bangladesh Voilence: बांग्लादेश में हालात हुए बेकाबू, प्रधानमंत्री शेख हसीना दे सकती hai पद से इस्तीफा; सेना संभाल सकती है देश की कमान

बांग्लादेश में हजारों प्रदर्शनकारियों ने लगे हुए कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए ढाका की सड़कों पर मार्च फास्ट किया और बाद में प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर हमला करते हुए पत्थरबाजी की। बता दें राजधानी ढाका में सैनिकों और पुलिस ने शेख हसीना के कार्यालय तक जाने वाले सभी मार्गों पर कांटेदार तार और मजबूत सेना द्वारा रोक लगाई गई थी, लेकिन भीड़ ने सभी अवरोधकों को तोड़ दिया। बता दें शेख हसीना के इस्तीफे के बाद बांग्लादेश के सेना प्रमुख वकर-उज-जमान ने प्रेस कॉफ्रेंस में कहां कि प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने के बाद देश को चलाने के लिए अंतरिम सरकार का गठन जल्द होगा।

 

Leave a comment