BBMB Hindi Translator Recruitment 2026: आवेदन शुरू, 21 सितंबर तक करें अप्लाई; पात्रता और फीस की पूरी जानकारी

BBMB Hindi Translator Recruitment 2026 के लिए आवेदन 31 अगस्त से शुरू हो गए हैं। 21 सितंबर तक अप्लाई करें। जानें योग्यता, आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया।

भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड ने Hindi Translator Recruitment 2026 के लिए 31 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। पात्र उम्मीदवार 21 सितंबर तक फॉर्म भर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।

नई दिल्ली: भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड (BBMB) ने हिंदी अनुवादक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। Hindi Translator Recruitment 2026 के तहत उम्मीदवार 31 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 है, जबकि फीस 23 सितंबर तक जमा की जा सकेगी। चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा।

BBMB Hindi Translator Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुरू

BBMB Hindi Translator Recruitment 2026: आवेदन शुरू, 21 सितंबर तक करें अप्लाई; पात्रता और फीस की पूरी जानकारी

भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड (BBMB) ने हिंदी अनुवादक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bbmb.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 तय की गई है। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 23 सितंबर 2026 है।

हिंदी ट्रांसलेटर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास भर्ती नियमों के अनुसार हिंदी और अंग्रेजी विषय से संबंधित निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। इसमें अंग्रेजी में एमए के साथ हिंदी में ऑनर्स, एमए हिंदी के साथ अंग्रेजी में ऑनर्स, विधि स्नातक के साथ हिंदी ऑनर्स सहित विभिन्न निर्धारित शैक्षणिक संयोजन शामिल हैं।

इसके अलावा उम्मीदवार के पास किसी सरकारी या अर्ध-सरकारी संस्थान अथवा प्रतिष्ठित दैनिक समाचार-पत्र में ट्रांसलेटर के तौर पर कम से कम 3 वर्ष का कार्य अनुभव होना जरूरी है। प्रूफरीडिंग की जानकारी और साहित्यिक कार्यों में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

18 से 37 वर्ष तक होनी चाहिए उम्र

आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों और विभागीय कर्मचारियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये, जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

100 अंकों की होगी लिखित परीक्षा

भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसे हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा में हासिल अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

चयनित उम्मीदवारों को 7वें सीपीसी के अनुसार लेवल-6, यानी ₹35,400 से ₹1,12,400 के वेतनमान में नियुक्ति दी जाएगी।

Leave a comment