Bhool Bhulaiyaa 3 Worldwide Collection: 'रूह बाबा' ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड छुआ जादुई आंकड़ा

कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। जानिए, फिल्म की सफलता के राज और इसके धमाकेदार कलेक्शन के बारे में।

बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त कार्तिक आर्यन स्टारर 'भूल भुलैया 3' का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। निर्देशक अनीस बज्मी की इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन किया है। दिवाली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन से ही सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था। और अब, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

1 नवंबर को रिलीज हुई थी 'भूल भुलैया 3'

Bhool Bhulaiyaa 3 Worldwide Collection: 'रूह बाबा' ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड छुआ जादुई आंकड़ा

फिल्म 1 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इसका सीधा मुकाबला रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिंघम अगेन' से हुआ। शुरुआती दिनों में दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। लेकिन अब, एक महीने बाद, कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' ने 'सिंघम अगेन' को पीछे छोड़ दिया हैं।

रूह बाबा का जादू बरकरार

• जहां अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' मल्टीस्टारर और बड़े बजट की फिल्म थी, वहीं 'भूल भुलैया 3' ने अपनी दमदार कहानी, मजेदार कॉमेडी और हॉरर ट्विस्ट के दम पर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा।

• फिल्म ने चौथे शनिवार को 70% से अधिक की उछाल दर्ज की, जिससे इसकी वर्ल्डवाइड कमाई 400 करोड़ के पार पहुंच गई।

डोमेस्टिक और ओवरसीज कलेक्शन

• फिल्म ने भारत में कुल 264.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं, भारत की ग्रॉस कमाई 312.40 करोड़ रही।

• विदेशों में भी फिल्म का डंका बजा। ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 88.95 करोड़ का रहा।

• वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 408.52 करोड़ रुपये की कमाई कर ली हैं।

पहले दिन का धमाकेदार प्रदर्शन

फिल्म ने पहले ही दिन शानदार शुरुआत करते हुए बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यह कार्तिक आर्यन के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक हैं।

बजट निकालने में भी अव्वल

Bhool Bhulaiyaa 3 Worldwide Collection: 'रूह बाबा' ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड छुआ जादुई आंकड़ा

• फिल्म का कुल बजट लगभग 150 करोड़ रुपये था। लेकिन 'भूल भुलैया 3' ने सिर्फ एक हफ्ते में अपना पूरा बजट निकाल लिया।

• दिवाली की छुट्टियों और वीकेंड्स का भरपूर फायदा उठाते हुए फिल्म ने पहले हफ्ते में ही अपने लिए मजबूत पकड़ बना ली थी।

विदेशों में भी बजा 'भूल भुलैया' का डंका

• फिल्म को ओवरसीज में 13 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली थी। यह कार्तिक आर्यन की फिल्मों के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओवरसीज शुरुआत रही है।

• रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अपने शुरुआती 16 दिनों में ही 367.95 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया था।

फैंस ने सराहा 'रूह बाबा' का किरदार

Bhool Bhulaiyaa 3 Worldwide Collection: 'रूह बाबा' ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड छुआ जादुई आंकड़ा

फिल्म में कार्तिक आर्यन का किरदार 'रूह बाबा' और मंजुलिका के ट्विस्ट को दर्शकों ने खूब पसंद किया। हॉरर और कॉमेडी के शानदार मिश्रण ने दर्शकों को हंसने और डरने का भरपूर मौका दिया।

• 'भूल भुलैया 3' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन (आंकड़े)

• भारत नेट कलेक्शन ₹264.75 करोड़

• भारत ग्रॉस कलेक्शन ₹312.40 करोड़

• ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन ₹88.95 करोड़

• वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹408.52 करोड़

क्या 'भूल भुलैया 3' बनेगी कार्तिक की सबसे बड़ी फिल्म?

• 'भूल भुलैया 3' के शानदार कलेक्शन ने इसे कार्तिक आर्यन के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल कर दिया है।

• फिल्म के लगातार बढ़ते कलेक्शन और दर्शकों की तारीफों को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि रूह बाबा ने बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक राज करने का मन बना लिया हैं।

क्या आपने देखी 'भूल भुलैया 3'?

अगर नहीं देखी, तो जल्दी करें! 'भूल भुलैया 3' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि हॉरर और हंसी का पूरा पैकेज हैं।

Leave a comment